{"_id":"5b0333d84f1c1bd1408b6f7d","slug":"152693653115-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ का आरोप लगा महिला का सीएचसी में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ का आरोप लगा महिला का सीएचसी में हंगामा
Updated Tue, 22 May 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सीएचसी में महिला ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, हंगामा
मवाना। झोपड़ी में घुसकर मारपीट के मामले में डॉक्टरी कराने पहुंची एक महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। हालांकि कुछ देर बाद महिला स्वयं ही शांत हो गई और बिना किसी कार्रवाई के लौट गई।
बताते चले कि कपिल सिनेमा के पास एक परिवार की झोपड़ी में घुसकर छह लोगों ने जमकर मारपीट की। मारपीट में घायल हुए परिवार के लोग थाने पहुंचे। इस पर पुलिस ने महिला को डॉक्टरी के लिए सीएचसी भेज दिया। देर रात महिला ने वहां छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा होते देख वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। काफी देर तक महिला के हंगामा करने के बाद वह स्वयं शांत हो गई और डॉक्टरी कराने के बाद बिना किसी कार्रवाई के लौट गई। सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रवीण गौतम ने बताया कि उनके संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं है। े