फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   लावड़ रोड़ पर टाईल्स लगाने के कार्य का शुभारंभ किया

लावड़ रोड़ पर टाईल्स लगाने के कार्य का शुभारंभ किया

Fri, 11 May 2018 06:56 PM IST
Updated Fri, 11 May 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
लावड़ रोड़ पर टाईल्स लगाने के कार्य का शुभारंभ किया
दौराला। लावड़ रोड के दोनों किनारों पर टाइल्स लगाने के कार्य का शुक्रवार को नगर पंचायत के चेयरपर्सन पति ने नारियल फोड़कर तथा मिठाई बांटकर उद्घाटन किया।
विज्ञापन

दौराला चौराहे से लावड़ रोड पर लगे स्वागत द्वार तक दोनों ओर दौराला नगर पंचायत द्वारा टाइल्स लगाने का कार्य किया जाना है। इसके लिए लगभग सत्ताइस लाख तीस हजार रुपये में ठेका छोड़ा जा चुका है। शुक्रवार को चेयरपर्सन पति नवीन शर्मा और वार्ड छह के सभासद पति देवेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने नारियल फोड़ा और मिठाई बांटी। नवीन शर्मा ने बताया कि इस कार्य को एक माह के अंदर पूरा करना है। लावड़ रोड पर दोनों ओर टाइल्स लगने से सड़क और भी अधिक चौड़ी हो जाएगी। जिससे इस मार्ग पर लगने वाली पैंठ के दौरान जाम की समस्या से निजात मिलेगी। इस दौरान रवि चौधरी, दानिश, अंकुर, पप्पू पंडित, बालेंद्र सिंह, संजीव चौहान, कंवरपाल, धीर सिंह, सुमित चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed