फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पंचायत में भाजपा नेताओं का सामिजक बहष्किर और निंदा प्रस्ताव पास

पंचायत में भाजपा नेताओं का सामिजक बहष्किर और निंदा प्रस्ताव पास

Mon, 07 May 2018 02:44 AM IST
Updated Mon, 07 May 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
पंचायत में भाजपा नेताओं का सामिजक बहष्किर और  निंदा प्रस्ताव पास
न्याय नहीं मिला तो अगली महापंचायत सड़क पर
विज्ञापन

मोदीपुरम। नरेंद्र गुर्जर की रविवार को रोशनपुर डौरली में आयोजित तेरहवीं पर पंचायत का आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न दलों के नेता और सर्व समाज के लोग शामिल हुए। इस दौरान भीड़ ने हाइवे की तरफ बढ़ने का प्रयास किया तो भीड़ को रोकने पर नेताओं और एसपी सिटी में नोकझोंक हो गई। बाद में एसएसपी ने पीड़ित पक्ष से फोन पर बात कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। पंचायत में ऐलान किया गया कि यदि न्याय नहीं मिला तो अगली महापंचायत सड़क पर होगी।
इस पंचायत में भाजपा को छोड़कर सभी राजनैतिक दलों के नेता पहुंचे। पंचायत के आयोजक सपा नेता अतुल प्रधान ने कहा कि पिछले पांच दिनों से नरेंद्र गुर्जर की मां मुन्नी देवी और भाई जितेंद्र भूख हड़ताल पर बैठे हैं। लेकिन किसी भी प्रशासनिक अधिकारी ने उनकी सुध नहीं ली। रालोद के मंडलाध्यक्ष यशवीर सिंह ने कहा कि विपक्षी दल नरेंद्र गुर्जर प्रकरण में एकजुट हैं। सपा के पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद ने कहा कि प्रशासन भाजपा नेताओं के इशारे पर काम कर रहा है। अगर प्रशासन ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो विपक्षी दलों को एकजुट होकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
विज्ञापन

हाइवे पर निकालेंगे पैदल मार्च
पंचायत में आए लोग पैदल मार्च निकालने के लिए हाइवे की तरफ बढ़े तो एसपी सिटी श्रीप्रकाश द्विवेदी ने कॉलोनी का गेट बंद करवाकर पुलिस और पीएसी तैनात कर दी। जिस पर टकराव के हालात बन गए। भीड़ ने हाईवे की तरफ जाने का प्रयास किया। लेकिन एसपी सिटी और सीओ दौराला पंकज सिंह ने उन्हें रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी से कराई वार्ता
इस दौरान एसपी सिटी ने फोन मिलाकर सपा नेता अतुल प्रधान की एसएसपी राजेश पांडेय से बात कराई। बातचीत के बाद अतुल प्रधान ने पंचायत में बताया कि एसएसपी ने उन्हें बताया कि उन्हें इस प्रकरण की पूरी तरह से जानकारी नहीं है। ऐसे में वह और जिलाधिकारी दोनों पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे। साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने और इंसाफ दिलाने का वादा किया है। इसी आश्वासन पर आज की पंचायत स्थगित की जा रही है। इसके बाद तय हुआ कि अगर पीड़ित परिवार को इंसाफ नहीं मिला तो सोमवार को सर्किट हाउस में सभी विपक्षी दलों के लोग बैठक करेंगे। जिसमें अगली रणनीति तैयार होगी।
ये लोग रहे पंचायत में शामिल
सपा महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, भोपाल सिंह गुर्जर, बसपा कोआर्डिनेटर भारतवीर गुर्जर, अमित सिवाच, पवन गुर्जर नूरपुर,, नेहा गौड़, पंडित शौकिंद्र भारद्वाज, देशपाल गुर्जर, अनिल गढ़ी, कालूराम धामा, रमेश प्रजापति, सुमित, अमजद अली, नवाब सिंह लखवाया, उपेंद्र सिंह भराला, राजकुमार कौरी, नितिन कटारिया, हैविन खान, गुड्डू चौधरी, प्रवेश, गुरदीप गुर्जर, संजय आदि मौजूद रहे।

दिव्यांग जितेंद्र की हालत बिगड़ी
भूख हड़ताल पर बैठी नरेंद्र गुर्जर की मां मुन्नी देवी एवं भाई जितेंद्र की तबियत बिगड़ रही है। हालांकि चिकित्सकों का एक दल उनके स्वास्थ्य की जांच करने पहुंचा और जितेंद्र की तबियत बिगड़ने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराने की बात कही। लेकिन सपा नेता अतुल प्रधान ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होगी, तब तक वह भूख हड़ताल पर ही रहेंगे।

खास बातें:
नरेंद्र गुर्जर की तेरहवीं पर डौरली में आयोजित हुई पंचायत
हाइवे की तरफ भीड़ बढ़ी तो बने टकराव के आसार
नेताओं और एसपी सिटी में नोकझोंक, एसएसपी के आश्वासन पर माने
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed