{"_id":"5aef35174f1c1bea118b587e","slug":"15256261349-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहात की महिलाएं भी हो सकेंगी सशक्त, कर सकेंगी अपना बिजनेस शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहात की महिलाएं भी हो सकेंगी सशक्त, कर सकेंगी अपना बिजनेस शुरू
Updated Sun, 06 May 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। देश में महिलाएं राजनीति से लेकर नौकरी तक में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं भी पुरुषों की तरह सम्मानजनक जीवन यापन कर सकें, इसके लिए प्रधानमंत्री आजीविका योजना के तहत ग्रामीण महिलाएं अपना कारोबार शुरू कर सकेंगी। इसके लिए ब्लॉक के माध्यम से कार्य शुरू कर दिया गया है।
शहर की महिलाएं आज पढ़ाई-लिखाई करके पति के साथ काम करके घर खर्च चलाने के लिए नौकरी कर रही हैं। हालांकि देहात में आज भी बहुत से लोग महिलाओं को नौकरी पर भेजने से कतराते हैं। हालांकि प्रधानमंत्री द्वारा लागू की गई आजीविका योजना के तहत ग्रामीण महिलाओं को घर से बाहर जाने की जरूरत नहीं है। ग्रामीण महिलाएं भी घर बैठकर अपना स्वयं का कारोबार शुरू कर सकती हैं। इसके लिए सरकार उन्हें लोन दे रही है। योजना के तहत महिलाओं को समूह बनाना होगा। जिसमें कम से कम 10 और अधिकतम 20 महिलाओं का समूह होगा। महिलाओं को किसी भी कार्य को शुरू करने के लिए 15 हजार का लोन दिया जायेगा। यदि यह समूह सही रहा तो 6 महीने बाद सरकार की ओर से इस समूह को 50 हजार का लोन मिलेगा। महिलाओं में आपसी तालमेल रहा और कारोबार अच्छी रफ्तार पकड़ता है तो सरकार समूह को 5 लाख तक का लोन प्रधानमंत्री आजीविका योजना के तहत देगी। इस योजना के तहत मिलने वाले लोन की किस्त को समूह की प्रत्येक महिला को 100 रुपए मासिक जमा करके चुकाना होगा। यह लोन महिलाओं को बिना ब्याज मिलेगा। इस योजना के तहत देहात की महिलाएं का भी शहरी महिलाओं की तरह सशक्तिकरण हो सकेगा। वहीं, अपना कारोबार शुरू करके परिवार का हाथ बंटा सकेंगी। एडीओ पंचायत मवाना नकुल धामा ने बताया कि इस योजना के तहत मवाना ब्लॉक से अब तक 15 समूह को आजीविका योजना के तहत ऋण दिए जाने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि संख्या को बढ़ाने के लिए देहात की महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। जिससे वे भी घर के काम के साथ-साथ अपना कारोबार शुरू कर सकें।
मुख्य बातें
प्रधानमंत्री आजीविका योजना के तहत समूह बनाकर दिया जा रहा है कर्ज
मवाना ब्लॉक में अब तक 15 समूह के लिए ऋण की प्रक्रिया कर ली गई पूरी