फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एसडीएम से लगाई चकरोड़ हटवाने की गुहार

एसडीएम से लगाई चकरोड़ हटवाने की गुहार

Thu, 26 Apr 2018 10:28 PM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम से लगाई चकरोड़ हटवाने की गुहार
मवाना। थाना किठौर के गांव सूरजपुर निवासी एक व्यक्ति ने गांव के ही कुछ लोगों पर गलत प्रार्थना पत्र देकर उसके खेतों से चकरोड निकलवाने का आरोप लगाया है। जिससे उसकी खड़ी फसल बर्बाद हो गई। पीड़ित ने चकरोड़ हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव निवासी नरेंद्र कुमार पुत्र टीकम सिंह ने बताया कि उसके गांव के ही कुछ लोगों ने एक जनवरी 2018 को एक गलत प्रार्थना पत्र में चकरोड को खसरा संख्या 320 में दर्शाया है। जबकि खसरा संख्या 320 नाली का नंबर है। आरोप है कि उन्होंने अवैध रूप से खसरा संख्या 331 में चकरोड निकलवाकर उसकी गेहूं और गन्ने की खड़ी फसल नष्ट कर दी। जिस कारण उसे हजारों रुपये का नुकसान हो गया। तहसील कार्यालय में एसडीएम के नाम एक प्रार्थना पत्र देकर पीड़ित ने खेत से चकरोड हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन


युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने व्यवस्था पर उठाए सवाल
मवाना। समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं की बैठक बृहस्पतिवार को आयोजित हुई। इसमें प्रदेश के अंदर कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए गए।
बैठक की अध्यक्षता सुधीर ने की। नगर अध्यक्ष सचिन गुर्जर ने कहा कि प्रदेश के अंदर आज गुंडाराज कायम है। कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट है। महिलाएं न घर के अंदर न ही घर के बाहर सुरक्षित है। सत्ताधारी विधायक पुरानी सरकार में कराए गए कार्यों के फीता काट रहे हैं। उन्होंने कहा सड़के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बाद भी गड्ढा मुक्त नहीं हो सकी है। बैठक में गुड्डू यादव, आकाश, नीरज, सुभाष, सुशील, नईम, पारुल, दक्ष, अनुज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



बच्चों ने प्रतिभा का लोहा मनवाया
मवाना। सरस्वती विद्या मंदिर के बच्चों ने प्रतिभा खोज परीक्षा में लोहा मनवाया। प्रबंधक जेपी गोयल ने बताया कि भारतीय शिक्षा समिति पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में प्रतिभा खोज परीक्षा 2017-18 गाजियाबाद के नेहरू नगर में आयोजित हुई। परीक्षा में सरस्वती विद्या मंदिर मवाना के छात्र-छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस परीक्षा में 40 विद्यालयों के लगभग 275 छात्र-छात्रा शामिल रहे, जबकि परीक्षा 265 छात्र-छात्राओं ने दी। उनके कॉलेज के विश्वेंद्र चौहान पुत्र रविंद्र चौहान ने चतुतँ, सृजंश कुमार बड़ौदिया पुत्र दिनेश कुमार ने 12वां स्थान व प्रशांत पुत्र गजेंद्र सिंह ने 20वां स्थान प्राप्त कर का्लेज का नाम रोशन किया। सतीश रस्ताूगी व समस्त स्टाफ ने सफलता पाने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed