{"_id":"5ade4ca24f1c1b65098b6075","slug":"15245180529-city-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यायिक अधिकारियों को दी विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यायिक अधिकारियों को दी विदाई
Updated Tue, 24 Apr 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। गैर जनपदों में स्थानांतरित हुए न्यायिक अधिकारियों को सोमवार को कचहरी के पं. नानक चंद सभागार में विदाई दी गई।
मेरठ व जिला बार एसोसिएशन द्वारा विदाई समारोह का आयोजन संयुक्त रूप से किया गया। जिसके मुख्य अतिथि जिला जज आलोक सक्सेना ने अपने संबोधन में बार और बेंच के बीच समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया। वहीं स्थानांतरण होकर जाने वाले न्यायिक अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति वीपी सिंह मौजूद रहे। स्थानांतरण पर गए न्यायिक अधिकारियों ब्रिजेश सिंह, विनय द्विवेदी, लक्ष्मी चंद शुक्ला, प्रतिमा श्रीवास्तव, शिवचंद, आदेश नैन, निरूपमा विक्रम, ज्योति सिंह, तनु भटनागर, श्वेता चौधरी, रोहित सिंह, नाहिदा सुल्ताना, दिनेश चंद शुक्ला को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। समारोह में अपर जिला जज एके पांडे, मानवेंद्र सिंह, प्रकाश तिवारी, तबरेज अहमद, सीजेएम अभय प्रकाश नारायण, राहुल दूबे, एनके बख्शी, रामानंद, मेरठ बार अध्यक्ष रोहिताश्व कुमार अग्रवाल, जिला बार के अध्यक्ष राजीव नागर आदि मौजूद रहे। संचालन बार के महामंत्री प्रबोध शर्मा व प्रवीण सुधार ने किया।