{"_id":"5adca2f74f1c1b350b8b5f4a","slug":"15244090813-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस रिसाव से लगी थी लावड़ के मकान में आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस रिसाव से लगी थी लावड़ के मकान में आग
Updated Sun, 22 Apr 2018 08:27 PM IST
विज्ञापन
दौराला।
कस्बे में शनिवार को एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से तीन लोग झुलस गए थे। उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस की जांच में प्रथमदृष्टया आग लगने का कारण गैस रिसाव सामने आ रहा है।
कस्बे के तीरगरान निवासी हाजी सलीम के मकान में बीते शनिवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई थी। अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया था। आग से घर मालिक सलीम, उसका चचेरा भाई वसीम और शोएब बुरी तरह से झुलस गए थे। आग से झुलसे तीनों लोगों को मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां शोएब की हालत गंभीर बताई गई है। वहीं, कस्बे में पटाखे बनाने के दौरान आग लगने की चर्चा थी। पुलिस जांच में प्रथमदृष्टया आग लगने का कारण गैस रिसाव सामने आया है। लावड़ चौकी इंचार्ज शिवबीर सिंह भदौरिया का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।