फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   देहात में कमी नहीं है प्रतिभाओं की। हस्तिनापुर की धरती के लाल कर रहे हैं देश का नाम रोशन।

देहात में कमी नहीं है प्रतिभाओं की। हस्तिनापुर की धरती के लाल कर रहे हैं देश का नाम रोशन।

Sun, 22 Apr 2018 06:52 PM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
देहात में कमी नहीं है प्रतिभाओं की। हस्तिनापुर की धरती के लाल कर रहे हैं देश का नाम रोशन।
मवाना।
विज्ञापन

देहात में भी प्रतिभाओं की कमी नहीं है, बस इन्हें निखारने की जरूरत है। हस्तिनापुर की धरती का एक सितारा आज देश-विदेश में झंडे गाड़ रहा है। सुविधाओं के अभाव के बावजूद न केवल सेना में नौकरी हासिल की, बल्कि अपनी दौड़ के जरिए देश को गोल्ड मेडल दिलाए। आज रेस वॉक में टीम इंडिया का कोच बनकर यह खिलाड़ी दूसरे खिलाड़ियों को देश का नाम रोशन करने के लिए तैयार कर रहा है।

हस्तिनापुर के गांव अकबरपुर निवासी सुरेंद्र मावी पुत्र महकार सिंह को बचपन से ही दौड़ने का शौक था। उन्होंने आर्मी में सूबेदार के पद पर जॉब हासिल की। दौड़ का शौक होने के चलते उनका जल्द ही स्पोर्ट्स कोटे में चयन हो गया। सुरेंद्र मावी ने अमर उजाला को बताया कि उन्होंने वर्ष 2005 में सिंगापुर की धरती पर आयोजित एशियन मैराथन में गोल्ड मेडल जीता था। इसके बाद 2005 में ही चेन्नई में भी गोल्ड मेडल हासिल किया। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। नैरोबी में 2006 में गोल्ड, दिल्ली में 2006 में ही गोल्ड एवं इसी वर्ष सिंगापुर की धरती पर हाफ मैराथन में गोल्ड मेडल हासिल करके देश का नाम रोशन किया, बल्कि यह साबित कर दिखाया कि देहात में भी प्रतिभाओं की कमी नहीं है। संसाधनों का अभाव में उन्हें आगे बढ़ने से नहीं रोक सकता है। उन्होंने बताया कि आज वह आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट मिशन ओलंपिक पुणे में बतौर एथलेटिक्स रेस वॉकिंग इंडियन टीम के कोच पद पर सेवा दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि 5 और 6 मई को चाइना के टाईसेंड में आईएएएफ वर्ल्ड रेस वॉक चैंपियनशिप आयोजित होने वाली है। जिसके लिए हरियाणा के महेंद्रगढ़ से संदीप पूनिया और राजस्थान के जितेंद्र राठौर का चयन किया गया है। दोनों उनके नेतृत्व में चाइना के टाईसेंड में वॉक रेस में हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि दोनों 50 किलोमीटर पैदल चाल में हिस्सा लेंगे। इससे पहले संदीप ने 2016 में आयोजित रियो में आलंपिक में पॉजिशन हासिल की थी। वहीं, 2016 में वर्ल्ड रेस चैंपियनशिप में जितेंद्र को 27वीं पॉजिशन मिली थी। उन्होंने बताया कि चाइना में होने वाली प्रतियोगिता में क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ी 15 अगस्त को इंडोनेशिया में एशियन गेम्स के लिए चयनित होंगे। उन्होंने बताया कि तीन मई को टीम इंडिया टाईसेंड के लिए रवाना होगी। इसके लिए लगभग सभी तैयारी पूरी की जा चुकी है। खिलाड़ी जीत के लिए जमकर पसीना बहा रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्य बातें
धावक सुरेंद्र ने कामयाबी के बलबूते देश-विदेश में गाडे़ झंडे
एथलेटिक्स रेस वॉकिंग इंडियन कोच पद पर दे रहे सेवा
आईएएएफ वर्ल्ड रेस वॉक चैंपियनशिप के लिए चुने गए कई खिलाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed