फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   भाजपा नेताओं ने रात्रि विश्राम कर मुजक्कीपुर में ग्रामीणों की जनसमस्यओं को सुना

भाजपा नेताओं ने रात्रि विश्राम कर मुजक्कीपुर में ग्रामीणों की जनसमस्यओं को सुना

Fri, 20 Apr 2018 09:16 PM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 09:16 PM IST
विज्ञापन
भाजपा नेताओं ने रात्रि विश्राम कर मुजक्कीपुर में ग्रामीणों की जनसमस्यओं को सुना
जानीखुर्द। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को गांव मुजक्कीपुर में रात्रि विश्राम कर ग्रामीणों की समस्याओं सुनीं। उन्होंने केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों द्वारों किए जनकल्याण के कार्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन

गांव मुजक्कीपुर में चांदवीर के आवास पर रात्रि विश्राम के दौरान भाजपा जिला महामंत्री हरीश चौधरी ने ग्रामीणों को बताया कि भाजपा सरकार ने किसानों की समस्याओं को दूूर करने का प्रयास किया है। जल्द ही किसानों की फसल का वाजिब मूल्य दिलाने के लिए नई नीति लाने वाली है। इसके तहत किसानों को बीज और खाद समय से मिलें इसका भी प्रबंध किया जाएगा। किसानों के लिए मंडियों को ऑनलाइन करने का काम किया जा रहा है। जिससे किसान को हर शहर की मंडियों के भाव पता चल सकें। गावों में लघु उद्योग को बढ़ावा देने की नीति भी बनाई जा रही है। जिससे गांव के युवाओं को गांव में ही रोजगार के अवसर मिल सकें। वहीं, भाजपा नेता योगेन्द्र कुसैड़ी ने भी ग्रामीणों को बताया कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद अपराधों पर रोक लगी है। जल्द की किसानों का बकाया गन्ना भुगतान कराने की व्यवस्था की जा रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडलाध्यक्ष कुंवरपाल राणा ने की तथा संचालन सोनू पूनिया ने किया। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं के बारे में भी बताया। जिन्हें दूर करने का आश्वासन भाजपा नेताओं ने दिया। इस दौरान मुनेश बाफर, आदित्य जानी, कांति शर्मा, आजाद, दिनेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्य बातें
मुजक्कीपुर में ग्रामीणों को सरकार के जनकल्याण के कार्यों से अगवत कराया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed