{"_id":"5ad218da4f1c1b46098b4813","slug":"15237183622-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित समुदाय ने विधायक को दिया ज्ञापन।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलित समुदाय ने विधायक को दिया ज्ञापन।
Updated Sat, 14 Apr 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना।
दलित समाज के लोगों ने विजयपाल तोमर सदस्य राज्यसभा तथा विधायक दिनेश खटीक के नाम ज्ञापन देकर दलित समाज के लोगों के खिलाफ दर्ज कराए झूठे मुकदमों को समाप्त कराने की मांग की है। जिससे दलित समाज मेें उत्पन्न आक्रोश समाप्त किया जा सके।
दलित समाज के लोगों ने विधायक दिनेश खटीक को दिए ज्ञापन में कहा कि मवाना नगर में बीती 2 अप्रैल को शांतिपूर्ण कार्यक्रम अंतर्गत पैदल मार्च निकाला गया था। जिसमें अधिकांश समय उपजिलाधिकारी मार्च के साथ रहे थे। पैदल मार्च शांतिपूर्ण तरीके से तहसील मुख्यालय पर संपन्न हुआ था। हालांकि कुछ शरारती तत्वों द्वारा थाना मवाना में झूठा मुकदमा डॉ. भीमराव आंबेडकर उत्थान समिति के अध्यक्ष एवं अन्य 500 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध दर्ज कराया है। ज्ञापन में मांग की है कि इस झूठे मुकदमे को तुरंत समाप्त कराया जाए। जिससे दलित समाज में उत्पन्न आक्रोश को समाप्त किया जाए। शांतिप्रिय व्यक्तियों को राहत मिल सके। ज्ञापन पर शरणवीर सिंह, विनोद कुमार, नरेश कुमार, फूल सिंह, मोहित कुमार, राजेराम, भगवान सिंह, रतन सिंह, शंकर, विकास आदि के नाम हैं।