{"_id":"5ac237d54f1c1bec618b4ff5","slug":"15226777215-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील मुख्यालय पर ग्राम सेवा समिति ने छह सूत्रीय मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील मुख्यालय पर ग्राम सेवा समिति ने छह सूत्रीय मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन किया
Updated Mon, 02 Apr 2018 07:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम राकेश कुमार सिंह को ग्राम सेवा समिति ने सौंपा ज्ञापन
सरधना। छुर गांव की समस्याओं को लेकर तहसील मुख्यालय पर ग्राम सेवा समिति के बैनर तले सोमवार को ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान एसडीएम राकेश कुमार सिंह को छह सूत्रीय एक मांग पत्र सौंपा और कार्रवाई की मांग को ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने एक सप्ताह के भीतर मामले की जांच कराकर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। जिसके बाद ग्रामीण धरना प्रदर्शन खत्म करके वापस लौटे।
तहसील मुख्यालय पर सोमवार को ग्राम सेवा समिति के बैनर तले छुर के ग्रामीणों ने छह सूत्रीय मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कृषि तकनीक की जानकारी एवं मिट्टी की जांच कराने की मांग की गई। सरधना, मुल्हैडा से बपारसी तक यातायात का साधन उपलब्ध कराने, सरकारी नल लगवाने और खराब पडे़ नलों को सही कराने, पशु चिकित्सालय की व्यवस्था में सुधार कराने की मांग की। प्राथमिक चिकित्सालय पर चिकित्सकों के नहीं मिलने की शिकायत की। गांव में जलनिकासी कराने की मांग की। धरना प्रदर्शन करने वालों में समिति के अध्यक्ष सुधीर तालियान, ओमकार सिंह, रामपाल सिंह, नगेंद्र सिंह, दीपक तालियान, बिजेंद्र सिंह, राजेंद्र तालियान, कंवरपाल सिंह, जयभगवान, सतेंद्र आदि शामिल रहे। इस दौरान ग्राम सेवा समिति ने एसडीएम राकेश कुमार सिंह को एक छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। एसडीएम राकेश कुमार सिंह ने एक सप्ताह के भीतर मामले की जांच कराकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। जिसके बाद ग्रामीण धरना प्रदर्शन खत्म कर वापस लौटे।