{"_id":"5aad833e4f1c1baf758b607f","slug":"15213210143-city-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खगोलीय घटनाओं पर आधारित है हिंदू नववर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खगोलीय घटनाओं पर आधारित है हिंदू नववर्ष
Updated Sun, 18 Mar 2018 02:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। हिंदू नववर्ष खगोलीय घटनाओं पर आधारित है, जो हम सैकड़ों वर्षों से मनाते आ रहे हैं। हिंदू नववर्ष देवीय नवरात्र प्रारंभ होने तथा संघ के संस्थापक डॉ. केशव राव हेडगेवार के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। यह बात अधिवक्ता परिषद मेरठ शाखा द्वारा हिंदू नववर्ष पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रदेव समाचार पत्रिका के प्रधान संपादक सुरेंद्र ने कही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इलाहाबाद हाईकोर्ट के रिटायर्ड न्यायमूर्ति वीपी सिंह ने कहा कि अधिवक्ताओं को अपनी मेहनत व व्यवसाय के प्रति ईमानदारी और निष्पक्षता से कार्य करना चाहिए क्योंकि इस स्तंभ पर समाज की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। विशिष्ट अतिथि मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक दिव्यकांत शुक्ल ने कहा कि हमें सभी बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करना चाहिए, ताकि वह अच्छी शिक्षा प्राप्त कर देश का गौरव बढ़ाएं।
राजस्व अधिवक्ता कक्ष प्रांगण कमिश्नरी में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ अधिवक्ता जगदीश सिंह सिरोही ने किया। कार्यक्रम में निशा गोयल, आरती बंसल ने वंदेमातरम गायन किया। सूची शर्मा ने अधिवक्ता परिषद के उद्देश्यों का परिचय दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष नरोत्तम गर्ग, संचालन पद्म सिंह एडवोकेट ने किया। कार्यक्रम को राजीव सिंह, विवेक कोचर, झम्मन सिंह वर्मा, विशाल राणा, मनवीर सिंह, ब्रजभूषण गर्ग, उमेश बंसला, अमित धामा, राजीव शर्मा, ओमकार तोमर, प्रमोद त्यागी आदि ने संबोधित किया।