{"_id":"5aad7dc24f1c1bb2758b6130","slug":"15213196108-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू महोत्सव समिति का नववर्ष कार्यक्रम आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू महोत्सव समिति का नववर्ष कार्यक्रम आयोजित
Updated Sun, 18 Mar 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू महोत्सव समिति का नववर्ष कार्यक्रम आयोजित
मोदीपुरम। हिंदू महोत्सव समिति मोदीपुरम में हिंदू नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा 2075 के उपलक्ष्य में संस्कृति एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन शनिवार को पल्हैड़ा शिव मंदिर रुड़की रोड पर हुआ।
कार्यक्रम में कंकरखेड़ा से आए मुख्य वक्ता भाग संघचालक मदनपाल ने कहा कि यह नववर्ष सांस्कृतिक धार्मिक वैज्ञानिक मौसम और पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इससे हिंदुओं की अनेक स्मृति जुड़ी है। आज के ही दिन श्रृष्टि उत्पन्न हुई। मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्म हुआ। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संस्थापक डॉ. कैशव बलिराम हैडगेवार का जन्म हुआ। युधिष्ठिर हर्षवर्धन विक्रमादित्य का राज्य अभिषेक हुआ। सिंधी संत झूले लाल का जन्म हुआ। शक्ति की देवी मां दुर्गा के नव रात्रों का प्रथम दिन भी आज ही है। कार्यक्रम में महर्षि दयानंद स्कूल और ज्ञानदीप बाल निकेतन पल्हैड़ा के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। क्षेत्रीय विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने बच्चों को पारितोषिक वितरण किया और बच्चों को आशीर्वाद भी दिया। कार्यक्रम के समापन पर राजेंद्र अग्रवाल अध्यक्ष हिंदू महोत्सव समिति ने सभी का धन्यवाद किया। शीलेंद्र चौहान शास्त्री, एसके जैन, केके अग्रवाल, राकेश सोम, अश्वनी शर्मा, नरेश सोम, विनीत देशवाल आदि ने भाग लिया।