फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सजग प्रहरी उप्र0 महिला शाखा की जिलाध्यक्ष ने एसड़ीएम से शिकायत कर आरके पर पैसे लेकर डयूटी लगाने व काटने का आरोप लगाया।

सजग प्रहरी उप्र0 महिला शाखा की जिलाध्यक्ष ने एसड़ीएम से शिकायत कर आरके पर पैसे लेकर डयूटी लगाने व काटने का आरोप लगाया।

Wed, 24 Jan 2018 07:32 PM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
सजग प्रहरी उप्र0 महिला शाखा की जिलाध्यक्ष ने एसड़ीएम से शिकायत कर आरके पर पैसे लेकर डयूटी लगाने व काटने का आरोप लगाया।
मवाना। सजग प्रहरी उत्तर प्रदेश महिला शाखा की जिलाध्यक्ष ने बीएलओ की रुपये लेकर ड्यूटी लगाए जाने तथा काटने की एसडीएम से शिकायत की। इस पर एसडीएम ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

शाखा की जिलाध्यक्ष किरणवती ने अन्य आंगनबाड़ी के साथ तहसील पहुंचकर एसडीएम से शिकायत की कि सर्वेक्षण अभियान में उनकी किसी आंगनबाड़ी की ड्यूटी नहीं लगी थी। कुछ समय पहले मात्र 14 आंगनबाड़ी बीएलओ की ड्यूटी लगी जोकि अपना कार्य कर रही हैं। शाखा की जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि शिक्षक साठगांठ कर आंगनबाड़ी की ड्यूटी लगवा देते हैं। उन्होंने फिलहाल लगाई ड्यूटी करने से इनकार किया। जिलाध्यक्ष के साथ अंशु त्यागी और अनिता देवी ने कहा कि आंगनबाड़ी की इस तरह बतौर बीएलओ ड्यूटी न लगाई जाए। जिससे उन्हें मात्र दो-तीन दिन का समय मिले और वे कार्य पूरा न कर सकें। एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


एसडीएम ने बीएलओ की समस्याएं समझीं
मवाना। पल्स पोलियो के संबंध में एसडीएम की अध्यक्षता में बुधवार को बैठक का आयोजन किया गया। तहसील स्थित सभागार में पल्स पोलियो के संबंध में माछरा, हस्तिनापुर, किला एवं मवाना सीएचसी के चिकित्सक उपस्थित रहे। एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव ने बैठक की अध्यक्षता की। वहीं, सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रवीण गौतम ने बताया कि टीटीएफ के संबंध में 28 जनवरी को कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वहीं, तहसील सभागार में बीएलओ की बैठक तहसीलदार अमित कुमार भारतीय ने ली। जिसमें बीएलओ को संबंधित कार्य के बारे में जानकारी दी गई। तहसीलदार ने सभागार में उपस्थित बीएलओ से उनके कार्य में समस्या आदि के बारे में पूछा। कई बीएलओ ने कार्य से संबंधित समस्याएं बताईं। जिसके लिए तहसीलदार ने तुरंत समाधान बताया। वहीं, मतदान जागरूकता पर कल कार्यक्रम का आयोजन नगर में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed