{"_id":"5a688c654f1c1ba1268b6328","slug":"151680132116-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेम प्लेट लगाने के नाम पर अवैध वसूली करने का आरोप लगा सभासदो का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेम प्लेट लगाने के नाम पर अवैध वसूली करने का आरोप लगा सभासदो का हंगामा
Updated Wed, 24 Jan 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौराला।
दौराला कस्बे में मकानों पर नेम प्लेट लगा रहे ठेकेदार द्वारा वसूली का विरोध कर सभासदों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने ठेकेदार से काम रुकवा दिया। हालांकि ठेकेदार नगर पंचायत की ओर से लेटर लेकर कार्य कर रहा है।
दौराला नगर पंचायत के वार्ड आठ में बुधवार को खतौली निवासी विकास ठेकेदार लोगों के घरों के सामने नेम प्लेट लगा रहा था। इसकी एवज मकान मालिक से बीस रुपये वसूल रहा था। इसकी जानकारी पाकर वार्ड सभासद ओमकार मौके पर पहुंचे और नगर पंचायत की ओर से ऐसा कोई कार्य नहीं कराने की जानकारी देते हुए उसे रोक दिया। सभासद ने अन्य सभासदों को फोन पर जानकारी देकर बुला लिया। सभासद ओमकार ने बताया कि नगर पंचायत कार्यालय से इस कार्य की जानकारी करने के बाद ही कराया जाएगा। ठेकेदार विकास का कहना है कि उनके पास नगर पंचायत कार्यालय से लिखित में लेटर है। किसी तरह की अवैध वसूली नहीं की जा रही है।
वर्जन
शासन के आदेश पर नगर पंचायत के सभी मकानों को ऑनलाइन करना है। इसके लिए उक्त कार्य कराया जा रहा है। मकानों के सामने नेम प्लेट लगाकर फोटो खींचा जाएगा। इसके बाद फोटो इंटरनेट पर अपलोड किया जाएगा। वहीं, ठेकेदार को बीस रुपये लेने की अनुमति है। -शैलेंद्र कुमार सिंह, ईओ दौराला
विज्ञापन
मुख्य बातें
दौराला के वार्ड आठ में सभासदों ने ठेकेदार को मकानों पर नेम प्लेट लगाने से रोका
कस्बे के सभी मकानों का नेम प्लेट लगा फोटो इंटरनेट पर की जाएगी अपलोड