{"_id":"5a637cca4f1c1b6b268b595a","slug":"15164696413-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग अलग तीन हादसों में एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग अलग तीन हादसों में एक की मौत, तीन घायल
Updated Sat, 20 Jan 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खरखौदा।
बाइक सवार एक युवक शनिवार को हापुड़ रोड पर फफूंडा गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, खरखौदा में ब्लॉक रोड के निकट अज्ञात वाहन ने सड़क पर जा रही महिला को टक्कर मार दी। वहीं, शनिवार शाम हापुड़ रोड पर गांव कैली के निकट स्थित बीआर इंटरनेशनल स्कूल के सामने बाइक नीलगाय से टकरा गई। जिसमें बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी है।
पुलिस के अनुसार मेरठ के शास्त्रीनगर निवासी अर्जुन भड़ाना (45) पुत्र ओमकार बाइक से शाम को हापुड़ से अपने घर लौट रहा था। शाम करीब सात बजे उसकी बाइक हापुड़ रोड स्थित गांव फफूंडा में ढाबे के निकट पहुंची। इसी दौरान सामने जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर तेज होने अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। पुलिस घायल को लेकर सीएचसी पहुंची। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अर्जुन के मोबाइल के आधार पर परिजनों को जानकारी दी। पुलिस के अनुसार परिजनों ने उसकी शिनाख्त अर्जुन के रूप में की है।
वहीं, शाम के वक्त खरखौदा निवासी महिला रानी (55) ब्लॉक रोड पर किसी काम से गई थी। अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। ग्रामीणों ने गंभीर हालत में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, पुलिस के अनुसार शनिवार देर शाम अलीगढ़ निवासी सौरभ पुत्र पप्पू एवं उसका दोस्त अतुल बाइक से मेरठ लौट रहे थे। उनकी बाइक हापुड़ रोड पर गांव कैली में बीआर इंटरनेशनल स्कूल के सामने पहुंची तो अचानक सामने आई नील गाय से टकरा गई। जिसमें दोनों युवक घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
मुख्य बातें
मेरठ के शास्त्रीनगर निवासी बाइक सवार ने हेल्मेट नहीं लगा रखा था
बाइक फफूंडा गांव में सामने जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई
खरखौदा में महिला और कैली के निकट बाइक सवार दो युवक घायल