फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जबरन दुकान खाली कराने के मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के मामले में विधायक द्वारा पूछे जाने पर भडके थाना प्रभारी कहा दवाब में

जबरन दुकान खाली कराने के मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के मामले में विधायक द्वारा पूछे जाने पर भडके थाना प्रभारी कहा दवाब में

Sat, 20 Jan 2018 10:37 PM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
जबरन दुकान खाली कराने के मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के मामले में विधायक द्वारा पूछे जाने पर भडके थाना प्रभारी कहा दवाब में
मवाना।
विज्ञापन

थाने में समाधान दिवस के दौरान दो दुकानों को जबरन खाली कराने के मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के मामले में विधायक ने थाना प्रभारी से जानकारी चाही तो वह भड़क गए। वह दबाव में काम नहीं करेंगे। थाना प्रभारी यह कहकर अपने आवास पर चले गए। यह मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।
उल्लेखनीय है कि मोहल्ला मुन्नालाल निवासी राजीव कुमार पुत्र ब्रजभूषण ने बीती 19 जनवरी को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि मोहल्ला मुन्नालाल में वर्ष 1990 में दुकान पर किराए पर ली थी। जिससे दुकान किराए पर ली थी उसका बाद में इंतकाल हो गया। वह उस दुकान को गोदाम के रूप में इस्तेमाल कर रहा है। वह 18 जनवरी को बाहर गया हुआ था तो उसके तालों के स्थान पर दूसरे ताले लगा दिए तथा उसमें रखा सामान भी निकाल लिया। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन

ऐसा ही मामला मोहल्ला काबली गेट निवासी मुकेश पुत्र चंद्र सिंह के साथ हुआ। उसने भी 18 दिसंबर को तहरीर दी थी कि उसने तथा उसके भांजे ने दुकान किराए पर ले रखी थी। दुकान मालिक ने पीछे से कुंबल 35 हजार रुपये तथा जूते चप्पल आदि सामान गायब कर दिया था। उक्त दोनों ही मामलों में रिपोर्ट अभी तक दर्ज नहीं हुई थी। आज पीड़ितों के साथ कुछ भाजपा नेता थाने पहुंचे। उस समय थाना दिवस चल रहा था। भाजपा नेताओं ने थाना प्रभारी परविंदर पाल सिंह से पूछा कि इन मामलों में रिपोर्ट दर्ज क्यों नहीं हो रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि जांच चल रही है। इतने में ही भाजपा नेता ने फोन मिलाकर विधायक दिनेश खटीक की थाना प्रभारी की बात कराई। जिस पर दोनों तरफ से गहमागहमी हो गई। थाना प्रभारी वहां से उठकर यह कहते हुए अपने आवास चले गए कि वह दबाव में काम नहीं करेंगे। इसकी जानकारी पाकर सीओ यूएन मिश्र थाने पहुंचे तथा वहां उपस्थित पीड़ितों का पक्ष सुना। इसके बाद थाना प्रभारी को बुलाकर बंद कमरे में वार्ता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, इस संबंध में थाना प्रभारी परविंदरपाल सिंह का कहना था कि वे इस मामले में कुछ नहीं बोलेंगे। उपरोक्त दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
वहीं, विधायक दिनेश खटीक का कहना है कि उन्होंने थाना प्रभारी से पूछा था कि पीड़ितों की रिपोर्ट क्यों दर्ज नहीं की जा रही है। यदि जनता उनसे शिकायत करती है तो वे पूछेंगे तो अवश्य। किसी पर कोई दबाव नहीं बनाया है। अधिकारियों को निष्पक्षता के साथ पीड़ितों के हित में कार्रवाई करनी होगी।
मुख्य बातें
विधायक ने दो मामलों में रिपोर्ट दर्ज नहीं किए जाने की जानकारी मांगी थी
थाना प्रभारी बोले, दबाव में काम नहीं करेंगे, सीओ ने बंद कमरे में की वार्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed