{"_id":"5a634dea4f1c1b84268b5767","slug":"15164576413-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन पॉलीटेकनिक कॉलेज शुरू होगा अगले वर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन पॉलीटेकनिक कॉलेज शुरू होगा अगले वर्ष
Updated Sat, 20 Jan 2018 07:40 PM IST
विज्ञापन
सरूरपुर। ब्लॉक क्षेत्र के गांव जसड़ सुल्तान नगर में निर्माणाधीन राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज का शनिवार को उत्तर प्रदेश विधानमंडल समिति ने निरीक्षण किया। समिति के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर अधूरे पड़े कार्यों को शीघ्र पूरा कराकर आगामी सत्र से कॉलेज में प्रवेश लेकर शिक्षा के बारे में आदेश दिया।
गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने एमएसडीपी योजना के तहत जसड़ सुलताननगर में पॉलीटेक्निक कॉलेज को स्वीकृति दी थी। सरकार बदलने के बावजूद निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका। जिसके चलते शनिवार को ब्लॉक के गांव जसड़ सुल्ताननगर में दस करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन कॉलेज का उत्तर प्रदेश विधानमंडल समिति के सभापति रामचंद्र यादव ने निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण संबंधी अधिकारियों को सख्त आदेश देकर इसे शीघ्र पूरा कराने की जानकारी दी। जिस पर कंपनी के अधिकारियों ने पैसे की कमी से काम रुकने की बात कही। उन्होंने प्रदेश सरकार को रिपोर्ट देकर शीघ्र धन आवंटन कराने की जानकारी दी। उन्होंने आगामी सत्र से कॉलेज के कामों को पूरा कराते हुए कक्षाएं चालू कराने के आदेश दिए। इस दौरान टीम सदस्य हीरालाल यादव, धीरेन्द्र बहादुर सिंह, अतर सिंह राव, सूर्यभान सिंह, कर्म सिंह पटेल, बशीर अली, कृष्णपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
मुख्य बातें
विधानमंडल समिति ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण
आगामी सत्र में कक्षाएं चालू कराने की हिदायत दी