फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दहेज की खातिर विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या

दहेज की खातिर विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या

Sat, 18 May 2019 02:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 02:44 AM IST
विज्ञापन
दहेज की खातिर विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या
दहेज की खातिर विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। क्षेत्र के ग्राम ऐंचीकलां में बृहस्पतिवार रात दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या कर दी। मायके वालों ने ससुराल पहुंचकर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। वहीं, तीन महिला समेत छह लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने रात में ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जनपद हापुड़ गांव अल्लाबख्शपुर निवासी ब्रह्मपाल पुत्र भगवाना ने एक वर्ष पूर्व अपनी पुत्री प्रियंका की शादी थाना परीक्षितगढ़ के गांव ऐंचीकला निवासी जगवीर पुत्र प्रकाश के साथ की थी। शादी में दहेज कम मिलने से ससुराल के पक्ष के लोग खुश नहीं थे। वे कुछ समय बाद से ही प्रियंका का उत्पीड़न करने लगे। वे आए दिन उसके साथ मारपीट करते तथा बाइक एवं जेवरात की मांग करते। मायके पक्ष का आरोप है कि प्रियंका के ससुराल पक्ष के लोगों को कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। जिसके चलते बृहस्पतिवार रात ससुराल पक्ष के लोगों ने कमरे में सो रही प्रियंका की फांसी लगाकर हत्या कर दी और रात में प्रियंका द्वारा आत्महत्या करने की बात कहते हुए पड़ोसियों को जानकारी दी। गांव के किसी युवक ने घटना की जानकारी प्रियंका के परिजनों को दी। इस पर मायके वालों ने पहुंचकर ससुराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, प्रियंका के पिता ब्रह्मपाल ने पति जगवीर, जेठ सतवीर, ननद आभा, ससुर प्रकाश, सास व जेठानी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed