{"_id":"5ccb513dbdec22075f5773f4","slug":"151556828477-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलक गांव में बिना अनुमति धार्मिक स्थल निर्माण पर बखेड़ा, तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलक गांव में बिना अनुमति धार्मिक स्थल निर्माण पर बखेड़ा, तनाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलक गांव में बिना अनुमति धार्मिक स्थल निर्माण पर बखेड़ा, तनाव
सरधना। मिलक गांव में हो रहे धार्मिक स्थल निर्माण को लेकर दोनो समुदाय के लोगों के बीच मामला तूल पकड़ता जा रहा हैं। इस मामले में बृहस्पतिवार को संगीत सोम सेना भी सामने आ गई। सोम सेना के प्रदेश अध्यक्ष सचिन खटीक ने एसडीएम व थाने में पत्र देकर निर्माणधीन धार्मिक स्थल को हटाने की मांग की है। कार्रवाई न होने पर स्वंय ही हटाने की चेतावनी दी है। बृहस्पतिवार दोपहर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। इस बीच गांव में तनाव है।
सरधना-दौराला मुख्य मार्ग पर मिलक गांव में एक समुदाय के लोगों के द्वारा धार्मिक स्थल का निर्माण कराया जा रहा है। बुधवार को दूसरे समुदाय के ग्रामीणों ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की थी। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी धार्मिक स्थल का निर्माण जारी रहा जबकि धार्मिक स्थल निर्माण के लिये सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन के अनुसार अनुमति जरूरी हैं। बृहस्पतिवार को इस मामले में संगीत सोम सेना भी कूद गई। प्रदेश अध्यक्ष सचिन खटीक ने इस मामले में एसडीएम अमित कुमार भारतीय व तहसीलदार अवनीश कुमार व थाना पुलिस से भी मामले की शिकायत करते हुए धार्मिक स्थल हटवाने की मांग की। कार्रवाई न होने की स्थिति में स्वयं ही हटाने की चेतावनी दी। बृहस्पतिवार दोपहर तहसील से कानूनगो रामलाल और सरधना थाने से एसएसआई अमित कुमार मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य रुकवा दिया। पुलिस ने उच्च अधिकारियों के अग्रिम आदेश तक निर्माण कार्य शुरू न करने की चेतावनी दी है। वहीं मामले को लेकर गांव में तनाव की स्थिति है।
मामला संज्ञान में आया था टीम को भेजकर निर्माण रुकवा दिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है - अवनीश कुमार तहसीलदार
बिना अनुमति के धार्मिक स्थल निर्माण को लेकर तहसील से पुलिस बल मांगा गया था। मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य को रुकवा दिया गया हैं - अमित कुमार एसएसआई सरधना
विज्ञापन
बिना अनुमति के किये गये धार्मिक स्थल निर्माण को हटवाने की मांग की है, यदि पुलिस-प्रशासन ने शुक्रवार तक निर्माण नहीं हटवाया तो संगीत सोम सेना मिलक गांव में जाकर निर्माण हटा देगी। सचिन खटीक संगीत सोम सेना प्रदेश अध्यक्ष