{"_id":"5cb4ee37bdec222aaf37d8a3","slug":"151555361335-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड प्रवेश परीक्षा की भीड़ से फेल हुई रोडवेज व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड प्रवेश परीक्षा की भीड़ से फेल हुई रोडवेज व्यवस्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएड प्रवेश परीक्षा की भीड़ से फेल हुई रोडवेज व्यवस्था
- दिल्ली, नोएडा, बिजनौर आदि रूटों की बस नहीं मिलने से परीक्षार्थी हुए परेशान
- बसों का लंबे समय तक करना पड़ा इंतजार
मेरठ। सोमवार को हुई बीएड प्रवेश परीक्षा की भीड़ के आगे रोडवेज की व्यवस्था बौनी साबित हुई। आधा दर्जन से ज्यादा रूटों पर बसों की कमी के चलते परीक्षार्थियों को न केवल बसों का इंतजार करना पड़ा बल्कि खचाखच भरी बसों में मुश्किल से सफर करना पड़ा। बस अड्डों पर परीक्षार्थियों की सुनने वाला कोई नहीं था। लोग पूछताछ केंद्र पर जाकर बसों की जानकारी करते रहे लेकिन यहां से उनकी कोई मदद नहीं की गई। अधिकारियों ने बताया कि बसों के जाम में फंसने से दिक्कत हुई।
सोमवार को शहर में बीएड प्रवेश परीक्षा दो पालियों में हुई। शाम पांच बजे परीक्षा छूटने के बाद परीक्षार्थियों की भारी भीड़ भैसाली और सोहराबगेट बस अड्डे पर पहुंची। लेकिन भीड़ के आगे बसों की संख्या कम पड़ गई। सबसे ज्यादा दिक्कत दिल्ली, बिजनौर, नोएडा, शामली, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर और बागपत आदि रूटों पर रही। इन रूटों की जो भी बस पहुंची वह एक मिनट के अंदर भर गई। लोग बस रुकने का इंतजार नहीं कर रहे थे। बसों की खिड़की से भी लोगों ने अंदर घुसने की कोशिश की। इस आपाधापी में सबसे ज्यादा दिक्कत महिला और बुजुर्ग यात्रियों को हुई। काफी देर तक बस नहीं मिलने से परेशान यात्रियों ने पूछताछ केंद्रों का सहारा लिया तो यहां से भी कोई मदद नहीं हो सकी। कुछ लोगों ने बसों को लेकर हंगामा भी किया। अधिकारियों ने बताया कि बीएड प्रवेश परीक्षा को देखते हुए बसों की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी, लेकिन बसें जाम में फंस गईं। इसके चलते ही लोगों को बसों का इंतजार करना पड़ा।