{"_id":"5c9bdfe6bdec2213fa1fafe5","slug":"151553719270-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उप गन्ना आयुक्त के निरीक्षण में रिकार्डस के रखरखाव में मिली खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उप गन्ना आयुक्त के निरीक्षण में रिकार्डस के रखरखाव में मिली खामियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मवाना। प्रमुख सचिव व गन्ना आयुक्त के निर्देश पर बुधवार को उप गन्ना आयुक्त ने सहकारी गन्ना विकास समिति मवाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी रिकार्ड के रखरखाव को देखा। रजिस्टरों की चेकिंग के दौरान कुछ खामियां मिलीं। जिस पर उन्होंने जल्द कार्य पूरा करने का आदेश दिया।
उप गन्ना आयुक्त मेरठ मंडल हरपाल सिंह के नेतृत्व में टीम ने बुधवार देर शाम सहकारी गन्ना विकास समिति मवाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उप गन्ना आयुक्त ने समिति के विशेष सचिव प्रदीप शर्मा से कार्यों को लेकर समीक्षा की। समीक्षा के दौरान कार्य सही मिलने की उन्होंने सराहना की। इसके बाद उन्होंने लेखा खंड का निरीक्षण किया। यहां रिकार्ड का रखरखाव सही नहीं मिलने पर उन्होंने कर्मचारियों को दिशा निर्देश देते दिए। वहीं, रिकार्ड दुरुस्त रखने का आदेश दिया। उन्होंने स्थापन पत्रावली का निरीक्षण किया। इसमें जून माह में कर्मचारी के अनुपस्थित रहने के बावजूद वेतन जारी करने पर स्थापन पत्रावल देख रहे कर्मचारी से नाराजगी जाहिर की। वहीं, नोटिस न दिए जाने का कारण पूछा। इसके अतिरिक्त किसानों का लगभग 72 लाख 98 हजार विगत वर्षों का भुगतान अनपेड पड़ा होने का कारण पूछा। इस पर सचिव प्रदीप शर्मा ने बताया कि विगत वर्षों के लगभग एक करोड़ रुपये समिति में पड़े थे। प्रचार कराकर कुछ किसानों का भुगतान कर दिया था। हालांकि बाकी बचे हुए भुगतान को लेकर अभी तक कोई किसान सामने नहीं आया है। उप गन्ना आयुक्त ने कहा कि गन्ना पर्यवेक्षकों के साथ बैठक कर गांवों में प्रचार कराएं यदि इसके बाद भी कोई किसान नहीं आता तो रकम को समिति के खर्च में ले लिया जाए। यहां सचिन राठी, वीरेश कुमार, अंशुल चौधरी, शाहनवाज, शिशुपाल, संतराम आदि मौजूद रहे।
चुनाव बाद होगा कर्मचारियों का प्रमोशन
उप गन्ना आयुक्त ने पूर्वाचंल के कर्मचारियों से वार्ता की और कहा कि अभी तक उनका प्रमोशन इसलिए नहीं हुआ था कि उनके रिकार्ड दुरुस्त नहीं थे। अब दुरुस्त करा लिए गए हैं। आचार संहिता हटने के बाद उनके प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
जल्द होगा किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान
मवाना चीनी मिल द्वारा गन्ना मूल्य भुगतान नहीं किए जाने के सवाल पर उप गन्ना आयुक्त ने बताया कि पूर्व में मवाना शुगर मिल सत्र शुरू होने के बाद पहले सत्र का भुगतान करती थी। इस वर्ष अच्छी बात यह रही कि पूर्व का भुगतान पूरा हो चुका है। मिल वर्तमान सत्र का भुगतान कर रही है। उन्होंने बताया कि मवाना शुगर मिल का 25 प्रतिशत भुगतान होने के चलते उनका सॉफ्ट लोन जल्द स्वीकृत होगा। इसके लिए मिल ने आवेदन कर दिया है। किसानों के लिए अच्छी बात यह है कि मिल द्वारा आवेदन की गई सीसीएल लिमिट की स्वीकृति हो गई है। जल्द ही किसानों का भुगतान होगा।
वर्जन
प्रमुख सचिव व गन्ना आयुक्त के निर्देश अनुसार 44 बिंदुओं पर निरीक्षण चल रहा है। मवाना समिति में रिकार्ड में कुछ खामियां मिली थीं, जिन्हें जल्द दूर करने के निर्देश दिए हैं। कार्यों में सब कुछ ठीक पाया गया।-हरपाल सिंह, उप गन्ना आयुक्त मेरठ मंडल
मुख्य बातें
उप गन्ना आयुक्त ने सहकारी गन्ना विकास समिति मवाना का औचक निरीक्षण किया
गैरहाजिर रहने वाले कर्मचारी का वेतन जारी करने पर जताई नाराजगी