फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   छह माह के लिए फिर सूना होगा महिला अस्पताल

छह माह के लिए फिर सूना होगा महिला अस्पताल

Thu, 14 Mar 2019 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
छह माह के लिए फिर सूना होगा महिला अस्पताल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मवाना। एक वर्ष से महिला चिकित्सक की तैनाती नहीं होने से सूना पड़े महिला चिकित्सालय में शासन के आदेश पर तैनाती की गई है। हालांकि शासन के इस आदेश के बावजूद फिर छह माह के लिए महिला चिकित्सालय सूना होने वाला है। दरअसल महिला चिकित्सक को छह माह की ट्रेनिंग के लिए जिला अस्पताल भेजा जायेगा।
बताते चलें कि मवाना सीएचसी परिसर स्थित महिला अस्पताल से लगभग एक साल पहले महिला चिकित्सक डॉ. सुमन का स्थानांतरण हो गया था। इसके बाद से ही में महिला चिकित्सक की तैनाती नहीं हो सकी थी। इसके चलते यहां डिलीवरी के लिए आने वाली महिलाओं को लौटना पड़ता था। सीएचसी के चिकित्सक अधीक्षक के प्रार्थना पत्र के बाद शासन ने यहां पर डॉ. श्वेता चौहान की तैनाती मंगलवार को की। उनके साथ निश्चेतक (बेहोश करने वाला) चिकित्सक डॉ. आजाद वीर की भी तैनाती की गई है। तैनाती होते ही विभाग के अधिकारियों ने एक अप्रैल से एक अक्तूबर तक के लिए दोनों को जिला अस्पताल में ट्रेनिंग करने के लिए आदेश जारी कर दिए हैं। जिस कारण जल्द ही दोनों चिकित्सकों के ट्रेनिंग पर चले जाने के कारण दोबारा से महिला चिकित्सालय सूना हो जायेगा। मवाना चिकित्सक अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि एक साल बाद महिला चिकित्सक की तैनाती की गई है। वह अधिकारियों से बात कर महिला चिकित्सक को यहां से भेजने के लिए प्रार्थना पत्र भेजेंगे। जिससे यहां आने वाली गर्भवती महिलाओं को समय से उपचार मिल सके।
विज्ञापन

बायोमेडिकल वेस्ट के लिए बनेंगे अलग रूम
सीएचसी मवाना के चिकित्सक अधीक्षक डॉ. अरुण के प्रयास के बाद आखिरकार सीएचसी मवाना में बायोमेडिकल वेस्ट के लिए अलग से कमरे तैयार किए जायेंगे। इनके निर्माण के लिए बुधवार से कार्य शुरू करा दिया गया है। बुधवार को सीएचसी में ईंट पहुंचने के साथ-साथ कमरा बनाने से पहले डस्टबिन रखने के लिए गड्ढों की खुदाई का कार्य किया गया। डॉ. अरुण ने बताया कि अभी तक सीएचसी से निकलने वाला बायोमेडिकल वेस्ट इधर-उधर पड़ा रहता था। जिस कारण यहां हर वक्त गंदगी पसरी रहती थी। साथ ही लोगों में संक्रमण फैलने की आशंका बनी रहती थी। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों से बायोमेडिकल वेस्ट के लिए अलग कमरा बनाने के लिए प्रस्ताव रखा था। मंजूरी पहले मिल चुकी थी, लेकिन कार्य बुधवार से शुरू किया गया। अब बायोमेडिकल वेस्ट के कचरे को लेने आने वाली गाड़ी यहां आकर डस्टबिन से कचरा उठाकर ले जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बातें
एक वर्ष बाद बीते मंगलवार को महिला चिकित्सक एवं एनेस्थिसिया चिकित्सक की हुई तैनाती
दोनों को एक अप्रैल से छह माह की ट्रेनिंग के लिए जाना होगा महिला जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed