{"_id":"5c8968debdec22145a0e9d1a","slug":"151552509150-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मवाना। भक्ति प्रकृति सेवा संस्थान के तत्वावधान में बुधवार को पुलवामा में शहीद हुए जवानों को मोक्ष देने के लिए श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया। इससे पहले धूमधाम से कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया।
कथा वाचक संजय कृष्णा महाराज के सानिध्य में प्रीतनगर स्थित दुर्गा मंदिर से बुधवार को कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा में शामिल महिलाओं ने कलश व नारियल अपने सिर पर रखे। श्रद्धालु अशोक चौधरी श्रीमद्भागवत कथा को अपने सिर पर लेकर नंगे पैर कथा स्थल पर पहुंचे। यात्रा सुभाष बाजार, दयानंद बाजार, तहसील रोड आदि स्थानों से होते हुए रामलीला मैदान पहुंची। यहां कथा वाचक संजय कृष्णा ने कथा में शामिल श्रद्धालुओं को भजनों के माध्यम से श्रीमद्भागवत कथा का ज्ञान कराया। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।