फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मेरठ मेट्रो का प्रोजेक्ट अटकाया

मेरठ मेट्रो का प्रोजेक्ट अटकाया

Thu, 07 Feb 2019 06:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:36 PM IST
विज्ञापन
मेरठ मेट्रो का प्रोजेक्ट अटकाया
कानपुर-आगरा में मेट्रो को मंजूरी, मेरठ का प्रोजेक्ट अटकाया
विज्ञापन

पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड ने मेरठ पर बाद में फैसला लेने की बात कही
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। एक बार फिर क्रांतिधरा मेरठ को झटका लगा है। औद्योगिक नगरी कानपुर और ताज नगरी आगरा मेट्रो की डीपीआर को पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड (पीआईबी) ने हरी झंडी दे दी। साथ ही कहा कि मेरठ पर फैसला बाद में लिया जाएगा।
आवास एवं नियोजन विभाग ने तीन शहरों की मेट्रो परियोजनाओं कीडीपीआर बुधवार को केंद्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा गठित पीआईबी केसामने पेश की। इसमें कानपुर और आगरा की परियोजनाओं पर 19170 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। जबकि मेरठ के लिए प्रस्तावित डीपीआर 13 हजार 800 करोड़ रुपये की बनाई गई है। पीआईबी ने सभी पर मंथन करते हुए कानपुर और आगरा की परियोजनाओं को मजूरी दे दी। मेरठ की डीपीआर पर बाद में फैसला लेने का निर्णय लिया गया। माना यह जा रहा था कि लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार तीनों ही शहरों में मेट्रो की सौगात देगी। लेकिन इसमें दो शहरों को तो सौगात मिली, पर मेरठ की मेट्रो का पहिया रोक दिया गया है।
विज्ञापन

वर्जन
छोटे शहर में मेट्रो की फिजिबिलिटी को लेकर कुछ बात हुई थी। हो सकता है कि उसी के चलते इसे रोका गया है। मैं खुद पीआईबी में बात करूंगा। मेरठ मेट्रो चले, इस बात को खुद प्रदेश सरकार ने भी माना है और यह बेहद जरूरी है। - राजेंद्र अग्रवाल, सांसद मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed