फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   परीक्ष्रा फार्म भरने की अंतिम तिथि आज, कल से कॉलेजों का अलॉटमेंट

परीक्ष्रा फार्म भरने की अंतिम तिथि आज, कल से कॉलेजों का अलॉटमेंट

Wed, 06 Feb 2019 02:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
परीक्ष्रा फार्म भरने की अंतिम तिथि आज, कल से कॉलेजों का अलॉटमेंट

विज्ञापन
परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि आज, कॉलेज आवंटन कल से
मेरठ। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में यूजी रेग्युलर और प्राइवेट में बीए, बीकॉम एवं एमए-एमकॉम में परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि आज है। बृहस्पतिवार से यूनिवर्सिटी कॉलेजों का आवंटन करेगी। आवंटन के बाद ही छात्र-छात्राओं को अपने कॉलेज का नाम पता चलेगा। इसके बाद ही वह कॉलेजों में फार्म का प्रिंट आउट जमा कर सकेंगे। अगर आवंटन में देरी हुई तो18 फरवरी से जारी परीक्षा कार्यक्रम में परेशानी हो सकती है। प्राइवेट फार्मों की बात करें तो अब तक एक लाख 90 हजार से ज्यादा फार्म भरे जा चुके हैं।

सीसीएसयू के कॉलेजों में 18 जनवरी से परीक्षा फार्म भरे जा रहे हैं। कई बार यूनिवर्सिटी अंतिम तिथि बढ़ा चुकी है। अब यूनिवर्सिटी ने प्राइवेट के साथ ही दो दिन रेग्युलर यूजी में भी परीक्षा फार्म खोले थे। बुधवार को फार्म भरे जाने की अंतिम तिथि है। प्राइवेट फार्म भरने में सबसे ज्यादा समस्या बैक और एक्स वाले छात्रों को आ रही है। बड़ी संख्या में ऐसे छात्रों के फार्म खुल नहीं पा रहे हैं। समस्याओं को लेकर रोजाना छात्र यूनिवर्सिटी में चक्कर काट रहे हैं। बैक वाले छात्रों केसामने फीस जमा किए जाने के बावजूद उसकेअपडेट नहीं होने की समस्या भी आ रही है। बुधवार को ऑनलाइन परीक्षा फार्म और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि इसके बाद कोई तिथि नहीं बढ़ाई जाएगी। ऐसे में सभी छात्र-छात्राएं फार्म भर लें। बृहस्पतिवार से यूनिवर्सिटी इन छात्र-छात्राओं को भरे गए तीन कॉलेजों के विकल्प में से एक का आवंटन करेगी। छात्रों को वेबसाइट से फार्म का प्रिंट आउट डाउनलोड करने के बाद उसे आवंटन वाले कॉलेज में जमा कराकर प्रमाण पत्रों का वैरीफिकेशन कराना होगा। आवंटन में अगर कंपनी की तरफ से देरी हुई तो यूनिवर्सिटी का पूरा मामला फंस जाएगा। बता दें कि इस बार यूनिवर्सिटी ने 18 फरवरी से परीक्षाएं कराने के लिए कार्यक्रम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन


खास बातें:
एक लाख 90 हजार से ज्यादा भरे जा चुके प्राइवेट फार्म,
18 फरवरी से हैं प्रस्तावित हैं परीक्षाएं, आवंटन में देरी फंसा ने दे परीक्षा कार्यक्रम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed