फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सीएम के आमगन के दिन बोर्ड बैठक कर भाजपा सभासदों से किनारा किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में निंदा की गई।

सीएम के आमगन के दिन बोर्ड बैठक कर भाजपा सभासदों से किनारा किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में निंदा की गई।

Sun, 07 Jan 2018 09:33 PM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 09:33 PM IST
विज्ञापन
सीएम के आमगन के दिन बोर्ड बैठक कर भाजपा सभासदों से किनारा किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में निंदा की गई।
फलावदा।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में सीएम के आगमन के दिन नगर पंचायत की बोर्ड बैठक करने तथा भाजपा सभासदों से किनारा किए जाने की कडे़ शब्दों में निंदा की गई। बैठक में निर्णय किया गया कि इस संबंध में मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी से शिकायत किए जाने का निर्णय किया गया।
भाजपा की बैठक अशोक सैनी के आवास पर संपन्न हुई। जिसमें वक्ताओं ने रोष जताते हुए कहा कि सीएम के आगमन के दिन नगर पंचायत बोर्ड की प्रथम बैठक करने पर कडे़ शब्दों में भर्त्सना की गई। वक्ताओं ने इस बात पर रोष व्यक्त किया कि न तो भाजपा सभासदों को सूचना दी और न ही बुलाया। नगर पंचायत चेयरमैन और ईओ ने भेदभाव पूर्ण कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, बंद कमरे में नगर पंचायत बोर्ड की बैठक करने पर रोष व्यक्त करते हुए वक्ताओं ने कहा कि चेयरमैन मनमर्जी करके लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। बैठक में निर्णय किया गया कि सोमवार को अशोक सैनी के नेतृत्व में भाजपा सभासद एवं कार्यकर्ता मंडलायुक्त तथा जिलाधिकारी को इस संबंध में ज्ञापन देंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि ईओ अपना मोबाइल स्विच ऑफ रखती हैं। सभासदों ने कहा कि उनको समाचार पत्रों के माध्यम से ज्ञात हुआ कि करोड़ों के प्रस्ताव पारित कर लिए गए हैं। बैठक की अध्यक्षता अमरजीत सिंह ने की। बैठक में रविंद्र सैनी, सभासद सुरेंद्र सिंह. सोहनवीर, राजवीर, मिंटू सैनी, अरुण कुमार, हर्षवर्द्धन, नरेंद्र खटीक, नीटू विश्नोई, विवेक, रामवीर, महावीर शास्त्री, प्रमोद सैनी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, इस संबंध में चेयरमैन अब्दुस समद का कहना है कि सभी सभासदों को बैठक का एजेंडा एवं सूचना भेजी गई थी।
मुख्य बातें
भाजपा के पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने मंडलायुक्त से शिकायत की चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed