फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मिल की समस्याओं को लेकर ग्रामीण आंदोलन को लामबंद

मिल की समस्याओं को लेकर ग्रामीण आंदोलन को लामबंद

Sun, 07 Jan 2018 09:21 PM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 09:21 PM IST
विज्ञापन
मिल की समस्याओं को लेकर ग्रामीण आंदोलन को लामबंद
सरूरपुर।
विज्ञापन

बजाज शुगर मिल किनौनी की चिमिनियों से निकलने वाले जहरीले धुएं और रास्ते में दिनभर लगने वाले ट्रॉले के चलते त्रस्त ग्रामीणों की पंचायत रविवार को किनौनी गांव में हुई। जिसमें तय किया गया कि यदि मिल प्रबंधन और प्रशासन ने इस समस्या पर तत्काल ध्यान नहीं दिया तो क्षेत्र की जनता सड़कों पर उतरकर मिल के खिलाफ आंदोलन करेगी।
गांव किनौनी के प्रधान अमित गुर्जर एवं पथिक सेना के जिलाध्यक्ष उमेश जिटोला ने चीनी मिल से होने वाले प्रदूषण और जाम की समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों से लिखित शिकायत की। ग्रामीणों का कहना है कि इस मामले में प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। इन समस्या को लेकर रविवार को किनौनी के प्रधान अमित गुर्जर के आवास पर क्षेत्र के गांव उकसिया, जिटोला, नांरगपुर, कैथवाड़ी, मिर्जापुर, रासना आदि गांवों के लोगों की पंचायत आयोजित की गई। पंचायत में वक्ताओं में पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजयवीर त्यागी, हरिराज सिंह, अमरीश त्यागी, पथिक सेना के जिलाध्यक्ष उमेश गुर्जर आदि ने कहा कि चीनी मिल के पास पर्याप्त गन्ना यार्ड नहीं होने के कारण गन्ने से भरे वाहन रास्ते में खडे़ रहते हैं। आए दिन बीमार लोगों को अस्पताल ले जाने एवं स्कूल में जाने वाले बच्चों के लिए जाम मुसीबत बना हुआ है। इसके अतिरिक्त मिल से निकलने वाला धुआं जहरीली हवा में परिवर्तित हो क्षेत्र के लोगों के लिए नासूर बना हुआ है। इसके अलावा समय पर किसानों को पर्चियां नहीं दी जा रही हैं। इससे किसानों की गेहूं की बुवाई प्रभावित हो रही है। आरोप है कि प्रशासन से कई बार शिकायत की गई, लेकिन मिल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। जिसे लेकर के क्षेत्र के लोगों ने रविवार को पंचायत करके प्रशासन एवं मिल प्रबंधन को चेतावनी दी। यदि समय रहते क्षेत्र के लोगों की समस्याओं में पर ध्यान नहीं दिया गया तो वे मिल प्रंबधन और प्रशासन के खिलाफ सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। पंचायत की अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजयवीर त्यागी ने अध्यक्षता ने की और संचालन प्रवीण कुमार ने किया। इस दौरान अमित प्रधान, उदयवीर त्यागी, शिचरण, भजनलाल, शोभाराम, नितिन कुमार, सत्यप्रकाश राठी, शहजुद्दीन, हरिदत्त शर्मा, सचिन प्रधान, अमरीश त्यागी, सुखवीर सिंह, चंद्रपाल सिंह, शिवकुमार, ब्रजपाल, श्याम सिंह, धूम सिंह, धर्मवीर, मुकेश, रोहताश सोनू, सुंदर सिह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

उधर, बजाज शुगर मिल किनौनी के यूनिट हेड केपी सिंह का कहना है किसानों की समस्याओं के प्रति मिल प्रबंधन बेहद गंभीर है। कुछ लोग बेवजह बेबुनियाद आरोप लगाकर मिल प्रबंधन पर दबाव बनाना चाहते हैं। गन्ना समितियों के माध्यम से जारी की जा रही गन्ना पर्चियों पर समानुपातिक खरीद करके मिल पूरी क्षमता से गन्ना पेराई कर रही है। शिकायतकर्ताओं ने मिल में ठेका लेने के लिए कुछ दिन पूर्व मिल के गेट पर जमकर के फायरिंग की थी। पुलिस ने उन्हें बाद में जेल भेज दिया था। उसी रंजिश के चलते ऐसे आरोप लगाकर दबाव में लेने की साजिश रच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बातें
किनौनी शुगर मिल के खिलाफ क्षेत्र के ग्रामीण हुए एकजुट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed