फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जागे हुक्मरान, नकली रोडवेज की 12 बसें सीज

जागे हुक्मरान, नकली रोडवेज की 12 बसें सीज

Sun, 06 May 2018 02:24 AM IST
Updated Sun, 06 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
जागे हुक्मरान, नकली रोडवेज की 12 बसें सीज
जागे हुक्मरान, नकली रोडवेज की 12 बसें सीज
विज्ञापन

मेरठ। शहर में फर्राटे भरतीं नकली रोडवेज बसों के मामले में हुक्मरान जाग गए। ट्रैफिक पुलिस और आरटीओ ने शनिवार को दिल्ली रोड पर अभियान चलाकर नकली रोडवेज की 12 बसें पकड़ीं।
सरकारी राजस्व को प्रतिमाह करीब 3.50 करोड़ का चूना लगाने वाली ये नकली रोडवेज बसें शहर में धड़ल्ले से दौड़ रही हैं। इसको लेकर अमर उजाला ने अभियान चलाया। जिसके बाद सरकारी अफसरों की नींद टूटी। एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेयी ने दिल्ली रोड पर चेकिंग कर ऐसी पांच बसों को पकड़ा। वहीं, आरटीओ प्रवर्तन ओपी सिंह व एआरटीओ दीपक शाह ने भी दिल्ली रोड पर अभियान चलाकर नकली रोडवेज की सात बसों को सीज कर दिया। दोनों अधिकारियों ने बताया कि इन बसों के चालकों को चेतावनी देकर छोड़ा गया है। शहर में ऐसी करीब 70 बसें चलना बताया गया है।
विज्ञापन

नहीं चलेगी नेताओं की सिफारिश
एसपी ट्रैफिक और आरटीओ प्रवर्तन का कहना है कि नकली बसों को पकड़ने के लिए रोजाना अभियान चलेगा। बताया गया कि ये नकली बसें सत्ताधारी नेताओं की सेटिंग से चल रही हैं। जिस पर अधिकारियों का कहना है कि अभियान जारी रहेगा। किसी नेता की कोई भी सिफारिशें नहीं चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बातें:
अमर उजाला अभियान
रोडवेज के समानांतर चल रहीं ये नकली बसें हर माह लगा रहीं 3.50 करोड़ का चूना
70 बसें दौड़ रही शहर में, सत्ताधारी नेताओं की बतायी जा रही सेटिंग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed