{"_id":"59ff7df84f1c1b71548baf4e","slug":"151509916152-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर महंगाई में लाल हुए टमाटर और प्याज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर महंगाई में लाल हुए टमाटर और प्याज
Updated Mon, 06 Nov 2017 02:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। जनता की जेब और रसोई पर लगातार महंगाई की मार पड़ रही है। टमाटर और प्याज पर बढ़ती महंगाई को रोकने में सरकार भी फेल साबित हो रही है। एक बार फिर टमाटर और प्याज के भावों में उछाल आया है।
चार माह में टमाटर और प्याज कई बार महंगाई की तपिश में झुलस चुके हैं। बार-बार बढ़ रही महंगाई से जनता भी तंग आ चुकी है। एक सप्ताह से टमाटर और प्याज के भाव लगातार बढ़ रहे हैं। दिल्ली रोड स्थित नवीन सब्जी मंडी में थोक में टमाटर 50-60 रुपये किलो बिक रहा है, यही टमाटर बाजार में फुटकर में 80 से 85 रुपये प्रतिकिलो पहुंच गया है। इसी प्रकार प्याज थोक में 30 से 40 रुपये किलो है तो फुटकर में 50 से 60 रुपये प्रतिकिलो में बिक रही है। इस महंगाई के कारण ही थाली से प्याज और टमाटर का सलाद गायब हो रहा है। नवीन मंडी के आढ़ती पद्म कुमार सैनी का कहना है कि टमाटर और प्याज बाहर से आ रहे हैं, इस कारण भाव बढ़े हैं। जल्द ही रेट कम होने की उम्मीद है।