फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गणेश शोभा यात्रा निकाली

गणेश शोभा यात्रा निकाली

Sat, 26 Aug 2017 02:44 AM IST
Updated Sat, 26 Aug 2017 02:44 AM IST
विज्ञापन
गणेश शोभा यात्रा निकाली
- घरों में विराजे बप्पा, किया स्वागत
विज्ञापन

- बैंडबाजे और गुलाल खेलकर गजानन को लाए भक्त
- अनंत चतुर्दशी तक चलेगा साधना का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
श्री गणेश चतुर्थी पर घर-घर में गणपति बप्पा पधारे। शहर के कई इलाकों में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई, पूजा महोत्सव का शुभारंभ किया गया। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने गणपति के भजनों पर जमकर नृत्य किया और गुलाल की होली खेली।
बागपत गेट स्थित भोले शंकर शिव मंदिर में गणेश पूजा महोत्सव का शुभारंभ किया गया। गणेश जी की विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा थापर नगर, दिल्ली रोड, जली कोठी, केसरगंज, रेलवे रोड चौपला होते हुए बागपत गेट स्थित शिव मंदिर पहुंची। मुख्य यजमान के रूप में सुरेश अरोड़ा, अभिषेक अग्रवाल, राजपाल सिंह, अश्विनी शर्मा, राजकुमार, मनीष कुमार, संजय सिंह, नरेश कुमार, अजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे। शास्त्रीनगर स्थित एल ब्लॉक से श्री गणेश मंदिर समिति द्वारा श्री गणेश जी की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा गणेश मंदिर से प्रारंभ होकर चित्रगुप्त स्कूल, एल ब्लॉक पुल, से होते हुए वापस मंदिर पर आकर संपन्न हुई। गणेश की मूर्ति को मंदिर में विधि विधान के साथ पूजा करने के उपरांत स्थापित किया गया। मंदिर समिति के उपाध्यक्ष मनोज कुमार गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन


रथ पर कराया भ्रमण
मेरठ। गज केसरी योग में लोगों ने भगवान गणपति की स्थापना कर पूजन किया। बैंडबाजों के साथ गुलाल उड़ाते हुए भक्त गणपति को रथ पर भ्रमण कराते हुए स्थापना के लिए लाए। 10 दिन तक घरों, मंदिरों में गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। 11वें दिन अनंत चतुर्दशी पर गणपति बप्पा का विसर्जन किया जाएगा। कई स्थानों पर सामूहिक रूप से भजन संध्याओं के आयोजन की भी तैयारी है। लोगों ने मिट्टी और प्लास्टर ऑफ पेरिस के गणपति की मूर्तियां खरीदी, वहीं इको फ्रैंडली गणेश की मांग भी काफी रही। कुछ लोगों ने घर पर ही मिट्टी के गणपति बनाकर उन्हें स्थापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेमप्रयाग कॉलोनी में आई गणेश जी की सवारी
प्रेमप्रयाग कॉलोनी में हरि लाठे के निर्देशन में लोगों ने मिलकर गणपति स्थापना कराई। जुलूस के रूप में गणेश जी की सवारी आई। हरि लाठे ने बताया अब दस दिनों तक गजानन यहां विराजेंगे। अंतिम दिन भंडारा प्रसाद वितरण के साथ गणपति को विदाई देंगे।


गणपति बप्पा मोरया के गूंजा पूरा क्षेत्र
मेरठ। देवलोक कालोनी में शिव पार्वती मंदिर से गणपति की भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी। आयोजन श्री गणेश मित्र मंडल द्वारा किया गया। श्री गणपति की आठ फीट ऊंची इको फ्रैंडली प्रतिमा की पूजा पं. अरविंद पाठक ने की। मुख्य यजमान रामौतार रस्तोगी रहे। शोभायात्रा देवलोक कालोनी से शुरू होकर स्पोर्ट्स कांप्लैक्स, विश्व एंक्लेव, मान सरोवर से होते हुए सी ब्लॉक में समाप्त हुई। भक्तों ने गुलाल से होली खेली और नारियाल व फूल, केले, लड्डू आदि चढ़ाकर भगवान को मनाया। शिवम रस्तोगी, सतीश गुप्ता, मनोज गुप्ता, सुनील उपाध्याय, शिवानी रस्तोगी, राजेश शर्मा, राजीव कथूरिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed