{"_id":"5970b5b44f1c1b2c778b469e","slug":"151500558772-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सीएचसी-पीएचसी पर भी मिलेंगे शव वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सीएचसी-पीएचसी पर भी मिलेंगे शव वाहन
Updated Thu, 20 Jul 2017 07:22 PM IST
विज्ञापन
सीएचसी-पीएचसी पर भी मिलेंगे शव वाहन
मेरठ। अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पर शव वाहन उपलब्ध होंगे। जिला अस्पताल के पास दो शव वाहन हैं। इन्हीं वाहनों को जरूरत पड़ने पर सीएचसी-पीएचसी पर भेजने के निर्देश सीएमओ ने दिए हैं।
मेरठ में 12 सीएचसी और 33 पीएचसी हैं। शासनादेश है कि अब सीएचसी-पीएचसी पर मृत्यु होने पर शव वाहन के जरिए मृतक को उसके घर तक पहुंचाया जाएगा। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि मेरठ में एक निजी संस्था शव वाहन उपलब्ध कराती है, मगर वह उसके पैसे लेती है। लिहाजा नई व्यवस्था होने तक जिला अस्पताल को उपलब्ध दोनों शव वाहनों को ही सीएचसी-पीएचसी पर भेजा जाएगा। इस संबंध में जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक को भी अवगत करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि इससे शव वाहन में इस्तेमाल होने वाले डीजल का खर्च बढ़ जाएगा, जिसका बजट शासन से मांगा जाएगा।