फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अमावस्या पर शनिदेव की महाआरती

अमावस्या पर शनिदेव की महाआरती

Sun, 25 Jun 2017 02:23 AM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
अमावस्या पर शनिदेव की महाआरती
अमावस्या पर शनिदेव की महाआरती
विज्ञापन

मेरठ। शनि अमावस्या के अवसर पर शनिवार को शहर के शनि मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। भंडारा करके प्रसाद बांटा। शाम के समय शनिदेव की आरती उतारी गई।

वेस्ट एंड रोड स्थित शक्तिपीठ शनिधाम मंदिर में पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर महंत महेन्द्र दास महाराज ने शनि देव की पूजा प्रारंभ कराई। अमावस्या के अवसर पर भक्तों की सुबह से ही लाइन लगनी शुरू हो गई। भगवान भुवन भास्कर तथा माता छाया के पुत्र भगवान शिव के परम शिष्य, भगवान नारायण के भक्त संसार के सर्वोच्च न्यायाधीश शनिदेव के दर्शन पाने को लोगों की भीड़ उमड़ी। मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। सभी ने शनिदेव के दर्शन करके तेल चढ़ाया। कोतवाली पर शनिदेव मंदिर में जहां भक्तों ने पूजा की वहीं भंडारे का आयोजन किया गया। बच्चा पार्क स्थित शनि मंदिर में शनि अमावस्या पर तेल चढ़ाया गया। इसके अलावा शहर के जवाहर नगर, सूरजकुंड, दिल्ली रोड माधवपुरम में शनि मंदिर में पूजा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed