{"_id":"5a4a9f4e4f1c1b35338b5f57","slug":"15148400538-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोहरे हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने पहंचा पीडित परिवार।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोहरे हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने पहंचा पीडित परिवार।
Updated Tue, 02 Jan 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाने में पहुंचे ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
परीक्षितगढ़।
दोहरे हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पीड़ित परिवार के साथ दर्जनों लोगों ने थाने में पहुंचे और सुरक्षा की गुहार लगाई। पुलिस ने पीड़ित परिवार को शांत करते हुए जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। उधर, पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
ग्राम अगवानपुर में चार दिन पूर्व एक दर्जन से अधिक हमलावरों ने दो लोगों को गोली मार कर हत्या कर दी थी। वहीं, पांच लोग गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों की हालत नाजुक होने पर उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया। पुलिस इस मामले में दो दिन पूर्व चार हमलावरों को गिरफ्तार कर थाने ले आई थी। और पूछताछ करने में लगी हुई है। आरोप है कि हमलावर पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। सोमवार को मृतक कमरूउल के पिता नूर इस्लाम के साथ दर्जनों लोग थाने में पहुंचे। पीड़ितों ने कहा कि हमलावर उन्हें बार-बार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। जिसके चलते परिवार के लोगों में दहशत का माहौल बना है। पीड़ित परिवार ने सुरक्षा की मांग करते हुए जल्द हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की। थानाध्यक्ष ने लोगों को शांत करते हुए कहा कि चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।