{"_id":"5a4650ce4f1c1b156b8bf0ed","slug":"151455780817-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल ऋण मोचन योजना का लाभ नहीं मिलने पर किसानों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल ऋण मोचन योजना का लाभ नहीं मिलने पर किसानों का हंगामा
Updated Fri, 29 Dec 2017 07:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना।
तहसील क्षेत्र के गांव अलीपुर मौरना समेत कई गांवों के किसानों ने बैंक द्वारा फसल ऋण मोचन योजना का लाभ नहीं दिए जाने पर तहसील में हंगामा किया। इसके बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार रूबी सिंह को ज्ञापन सौंपा।
गांव अलीपुर मौरना सहित कई गांवों के लोग शुक्रवार को तहसील पहुंचे और हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप था कि गांव अलीपुर मौरना स्थित बैंक द्वारा फसल ऋण मोचन योजना का पात्रों को लाभ नहीं दिया जा रहा है। शाखा प्रबंधक से बार-बार शिकायत करने के बाद भी आज तक समाधान नहीं हुआ है। किसान राम सिंह पुत्र डालचंद ने बताया कि वह बैंक में वर्ष 2014 से लगातार पासबुक में एंट्री कराने के लिए चक्कर काट रहा है, लेकिन आज तक एंट्री नहीं हो पाई है। वहीं, किसान साबराम पुत्र रतन सिंह ने बताया कि बैंक शाखा कर्मियों द्वारा 2015 से पासबुक में एंट्री नहीं की गई है। कैलाश ने बताया कि उसने एक लाख रुपये का ऋण 31 मार्च 15 को लिया था। जिसमें उसने दस हजार पांच सौ रुपये 25 जून 15 को जमा किए थे। इसके बाद उसने कुछ जमा नहीं किया। उसने बैंक पर आरोप लगाया कि कर्मचारियों ने 21 जनवरी 17 को एक लाख 11 हजार रुपये जमा कर उसी दिन निकाल लिये। जिस कारण उसे ऋण माफी का लाभ नहीं मिल सका है। सीएम के नाम नायब तहसीलदार रूबी सिंह को दिए ज्ञापन में फसल ऋण मोचन योजना का लाभ दिलाए जाने तथा खेतों में कुछ लोगों द्वारा छोडे़ गए 40 गाय एवं बछड़ों को पकड़वाने की मांग की। जिससेफसलों में हो रहे नुकसान को रोका जा सके। उन्होंने दोनों समस्याओं के समाधान की मांग की है। हंगामा करने वालों में राजू सिंह, भूले सिंह, फूल सिंह, विक्रम, हेम सिंह, संदीप, रीटा, सुरेश आदि काफी संख्या में थे।
मुख्य बातें
अलीपुर के किसानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा
किसानों ने लगाया ऋण माफी योजना का लाभ नहीं दिलाने का आरोप