फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सडक का उद्घाटन।

सडक का उद्घाटन।

Fri, 29 Dec 2017 07:57 PM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 07:57 PM IST
विज्ञापन
सडक का उद्घाटन।
परीक्षितगढ़।
विज्ञापन

नगर की गुड़ मंडी में नगर पंचायत द्वारा सड़क निर्माण का शुक्र्रवार को विधायक दिनेश खटीक ने शुभारंभ किया। वहीं, विधायक ने परीक्षितगढ़ को पर्यटन स्थल घोषित कराने का आश्वासन दिया।
इस दौरान विधायक दिनेश खटीक ने कहा कि नगर पंचायत चेयरमैन अमित मोहन टीपू के नेतृत्व में नगर में चहुंमुखी विकास कराया जा रहा है। जिसके चलते परीक्षितगढ़ आज विकास नगरी के नाम से जाना जाता है। उन्होंने कहा कि वह परीक्षितगढ़ को पर्यटन स्थल घोषित कराने के लिए पर्यटन मंत्री से मुलाकात करेंगे। इसके बाद गांधारी तालाब का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। जिससे नगर में रोजगार एवं पयर्टकों का संख्या बढ़ सके। चेयरमैन अमित मोहन टीपू ने कहा कि नगर में बीते पांच साल में पूर्व चेयरपर्सन राखी मोहन गुप्ता ने रिकार्ड तोड़ विकास कराए हैं। वह अपने कार्यकाल में नगर का चहुंमुखी विकास कराएंगे। वहीं, विधायक दिनेश खटीक ने नगर के गुड़ मंडी से मवी रोड तक सड़क निर्माण का शुभारंभ किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख केपी खुंटी, डायरेक्टर रविन्द्र चौधरी, विनोद, डब्लू धारिवाल, सभासद बबलू मलिक, विनय चौधरी, मक्खन सिंह, रविन्द्र चौधरी, मूलचंद बंसल, इमरान, संदीप गौतम, रामकुमार नागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



मवाना शुगर मिल ने एडवाइज भेजी
मवाना। मवाना शुगर मिल ने गन्ना किसानों के 30 नवंबर तक की 19.20 करोड़ रुपये की भुगतान की एडवाइज समितियों को भेज दी है।
गन्ना महाप्रबंधक प्रमोद बालियान ने बताया कि मिल ने गन्ना किसानों का 26 से 30 नवंबर तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान 19.20 करोड रुपये संबंधित समितियों को मय एडवाइज भेज दिया है। पेराई सत्र 2017-18 का 122 करोड़ रुपये का भुगतान दिया जा चुका है। मिल अभी तक 68 लाख कुंतल गन्ने की पेराई कर चुकी है। उन्होंने किसानों से अपील की कि समिति पर्ची मिलने के बाद ही गन्ने की कटाई करें। क्रय केंद्र एवं मिल गेट पर केवल साफ, ताजा, जड़, पत्ती एवं अगोला रहित गन्ना आपूर्ति करें। डूंडा एवं बासी गन्ना मिल द्वारा किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed