{"_id":"5a44f4fa4f1c1b0a788b55eb","slug":"151446876313-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव तिगरी के ग्रामीण ने एसडीएम को पत्र सरकारी सस्ते गल्ला विक्रेता की शिकायत की।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव तिगरी के ग्रामीण ने एसडीएम को पत्र सरकारी सस्ते गल्ला विक्रेता की शिकायत की।
Updated Thu, 28 Dec 2017 07:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। गांव तिगरी के ग्रामीण आदेशपाल ने उपजिलाधिकारी को दिए पत्र में गांव के सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता पर राशन वितरण नहीं करने का आरोप लगाते हुए, जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव तिगरी निवासी आदेशपाल ने उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव को दिए पत्र में कहा कि गांव स्थित सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता राशन वितरित नहीं करता है। इसकी शिकायत आपूर्ति अधिकारी से की जा चुकी है। गांव के लगभग 300 लोगों ने मौके पर शिकायत की थी। इसके बावजूद अभी तक राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है। पत्र में राशन डीलर की जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
पेट्रोल पंप के शौचालयों का इस्तेमाल करें
मवाना। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी हेमराज सिंह ने नगर के लोगों से अपील की कि सफाई का ध्यान रखते हुए नगर स्थित पांच पेट्रोल पंप के शौचालयों का प्रयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
अधिशासी अधिकारी हेमराज सिंह ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 के आधार पर रैकिंग निर्धारित की जाएगी। केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय पूरे देश में 4041 शहरों को सम्मिलित करके प्रतियोगिता कराई जा रही है। जिसमें मवाना नगर पालिका भी शिरकत कर रही है। जिसका स्वच्छ सर्वेक्षण भारत सरकार की टीम द्वारा मौके पर आकर चार जनवरी को किया जाएगा। उक्त सर्वेक्षण में प्रथम स्थान पाने के लिए जनता का मत लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर पालिका सीमा क्षेत्र का कोई भी नागरिक तथा किसी भी कार्य से नगर में आने वाले सभी नागरिक मवाना ऑटो स्टोर्स, मवाना फिलिंग स्टेशन, किसान सेवा केंद्र, वागा एंटरप्राइजेज तथा जेपी कामिल फ्यूल पाइंट के शौचालय का उपयोग कर सकते हैं।