{"_id":"5a3faefd4f1c1bb34a8b8201","slug":"15141231612-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह बाद भी लूट व डकैती की घटना का खुलासा नहीं कर सकी है पुलिस।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह बाद भी लूट व डकैती की घटना का खुलासा नहीं कर सकी है पुलिस।
Updated Sun, 24 Dec 2017 07:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना।
मेरठ रोड पर एक सप्ताह पूर्व हुई पेट्रोल पंप पर दिनदहाडे़ लूट एवं रात में मंदिर में डकैती के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ है। थाना प्रभारी परविंदर पाल सिंह का कहना है कि बदमाश प्रकाश में आ चुके हैं। शीघ्र ही गिरफ्तार करके खुलासा किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि बीती 13 दिसंबर को मेरठ रोड स्थित एस रामा पेट्रोल पंप पर काली पल्सर सवार तीन बदमाशों ने वहां मौजूद दो सेल्समैन को तमंचे के बल पर बंधक बनाकर 40 हजार रुपये लूट लिये थे। इस संबंध में पेट्रोल पंप मालिक ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं, दिनदहाडे़ हुई घटना से लोगों में दहशत है।
बीती 17 दिसंबर की रात सांधन पुलिया के निकट मेरठ मार्ग स्थित मंदिर में पुजारी और वहां रात को आश्रय पाए चार मजदूरों को 10 बदमाशों ने बंधक बनाकर हजारों रुपये, हाथ की घड़ी, मोबाइल फोन, तीन दान पात्र लूट लिये थे। बदमाशों ने विरोध करने पर पुजारी को मारपीट करके घायल कर दिया था। लोगों ने घटना का पता चलने पर विरोध में जाम लगा दिया था। उस समय थाना प्रभारी परविंदर पाल सिंह ने लोगों से 24 घंटे में घटना का खुलासा करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया था। एक सप्ताह बीतने के बावजूद पुलिस अभी तक एक भी घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। इस संबंध में थाना प्रभारी परविंदर पाल सिंह का कहना है कि दोनों घटनाओं में शामिल बदमाशों के नाम प्रकाश में आ चुके हैं। उन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्य बातें
बदमाशों ने एस रामा पेट्रोल पंप पर की थी लूट
मंदिर में पुजारी और मजदूरों को बंधक बनाकर डाली थी डकैती