फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बुखार से चेयरमैन पद के प्रत्याशी के इकलौते बेटे की मौत।

बुखार से चेयरमैन पद के प्रत्याशी के इकलौते बेटे की मौत।

Sat, 04 Nov 2017 10:38 PM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
बुखार से चेयरमैन पद के प्रत्याशी के इकलौते बेटे की मौत।
परीक्षितगढ़।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष पद के सपा प्रत्याशी के इकलौते पुत्र की बुखार के चलते शुक्रवार रात मौत हो गई। इससे नगर और देहात में शोक की लहर दौड़ गई। कस्बे के सभी बाजार बंद रहे। वहीं, हजारों लोग सपा नेता के घर सांत्वना देने पहुंचे। नगर के श्मशान में बालक का अंतिम संस्कार किया गया।
नगर के मोहल्ला राजा दरवाजा किठौर तिराहा निवासी सपा नेता संदीप त्यागी पुत्र कृष्णवीर त्यागी ने नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया था। संदीप त्यागी के इकलौते पंद्रह वर्षीय पुत्र विशाल की बुखार के चलते शुक्रवार दोपहर अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे मेरठ के लोकप्रिय अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक बताकर दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। विशाल को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया। वहां बीती रात उसकी मौत हो गई। इससे नगर और देहात क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं, परिजनों में कोहराम मच गया और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। सपा नेता अतुल प्रधान, पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि, जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, रालोद नेता नरेंद्र खजूरी, प्रधान चीकू बढ़ला, सपा नेता किशोर वाल्मीकि, रालोद के युवा जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र भाटी, क्रय-विक्रय के चेयरमैन इंतजार चौधरी, पूर्व चेयरमैन हिटलर त्यागी, भाजपा नेता अमित मोहन टीपू, पूर्व प्रधानाचार्य पदमसैन मित्तल, रालोद नेता राजकुमार सागवान, रालोद जिलाध्यक्ष राहुल देव, डायरेक्टर हर्षवर्द्धन त्यागी, कुंवरपाल प्रधान, आमिर अहमद, गुल्लू प्रधान, विक्की त्यागी, सचिव सचिन त्यागी, पपीत बढ़ला, गुड्डू बली, सलीम कुरैशी, भाजपा नेता संजीव त्यागी, जिला पंचायत सदस्य मनोज अधाना, पं. सत्यप्रकाश गौतम, हरिप्रकाश, सपा नेता सचिन यादव, पप्पू भइया, पूर्व चेयरमैन सुनील प्रकाश, डॉ. एनए खान, पूर्व प्रधान रबनवाज, हुमायूं खानपुर, महेंद्र दरोगा, केपी प्रमुख, मनोज निर्मल आदि समेत बड़ी संख्या में लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। वहीं, हजारों लोगों की मौजूदगी में नगर के श्मशान घाट में गमगीन माहौल में तहेरे भाई तुषार ने विशाल को मुखाग्नि दी। विशाल की मौत के चलते नगर के बाजार बंद रहे और हजारों महिलाओं ने भी पीड़ित के घर पहुंचकर सांत्वना दी।
विज्ञापन

होनहार था विशाल
विशाल की छह फिट लम्बाई और 85 किलो वजन था। विशाल अति सुंदर एवं सहनशील था। वह डीएम स्कूल का कक्षा 10 का होनहार छात्र था। इसके साथ मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में क्रिकेट का अभ्यास कर रहा था। विशाल की मौत की जानकारी पाकर लोग सन्न रह गये। अंतिम संस्कार के दौरान सभी की आंखें नम रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



डेंगू से दस वर्षीय बच्चे की मौत
खरखौदा।
चार दिन से बुखार से पीड़ित दस वर्षीय बच्चे को मेरठ अस्पताल में डेंगू की पुुष्टि होने पर दिल्ली के लिए रेफर किया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
कस्बा समेत आसपास के गांव कैली, पांची, खासपुर, कौल, कबट्टा एवं कूड़ी आदि में बुखार ने पैर पसार रखे हैं। इसके चलते क्षेत्र के सैकड़ों मरीज हापुड़ एवं मेरठ के अस्पतालों में भर्ती हैं। खरखौदा के मोहल्ला बिचपटिया निवासी अश्विन (10) पुत्र हेमंत त्यागी एक नवंबर से बुखार से पीड़ित था। परिजनों के अनुसार अश्विन को दो नवंबर को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने डेंगू की पुष्टि की। जिससे शुक्रवार रात में अश्विन की तबीयत अचानक बिगड़ गई। चिकित्सकों ने बच्चे को दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। वहां शनिवार दोपहर उसकी मौत हो गई।
झोलाछाप का खूब फलफूल रहा धंधा
कस्बा समेत आसपास के गांवों में सैकड़ों झोलाछाप मरीजों का उपचार कर रहे हैं। ग्रामीण जानकारी के अभाव में इनके चंगुल में फंस रहे हैं। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी आंखें मूंदे हुए हैं।
फॉगिंग के बावजूद कम नहीं हो रहे मच्छर
कस्बे के लोगों का कहना है कि पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। जिस कारण कस्बे के सभी तालाब ओवरफ्लो हो रहे हैं। सभी नाले-नालियां अटेे हैं। इसके परिणामस्वरूप जगह-जगह गंदगी और जलभराव है। जिसके चलते क्षेत्र में मच्छरों की भरमार है। नगर पंचायत की ओर से कस्बे में फॉगिंग कराई जा रही है। इसके बावजूद मच्छरों का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। लोगों का आरोप है कि मशीन में दवा के बजाय केरोसीन डालकर फॉगिंग की जा रही है।
इस बाबत अधिशासी अधिकारी निशाद मदुमय का कहना है कि केरोसीन डालने का आरोप गलत है। फॉगिंग मशीन डीजल से चलती है। मशीन में किंग फॉग कंपनी की दवा इस्तेमाल की जा रही है।
सीएचसी प्रभारी डा. आरके सिरोहा का कहना है कि अभी तक सीएमओ आफिस से क्षेत्र में डेंगू के एक केस की भी पुष्टि नहीं की गई है। क्षेत्र में अभी तक डेंगू की रोकथाम के लिए कैंप लगाया गया है।



बुखार से युवक की मौत
सरधना। रार्धना निवासी 18 वर्षीय नितिन पुत्र अशोक को एक सप्ताह पूर्व बुखार की शिकायत हुई। उसका गांव के चिकित्सकों के यहां उपचार कराया। हालत में सुधार नहीं होने पर सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार को हालत बिगड़ी तो परिजन दिल्ली लेकर चले गये। वहां उसकी शनिवार सुबह मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि चिकित्सक डेंगू के लक्षण बता रहे हैं। शव का श्मशान में अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं, सीएचसी प्रभारी डॉ. श्रीराम प्रेमी ने मामले की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed