फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   भाजपा से रेखा जायसवाल व सपा से शबीला पार्टी से मिला चैयरमेन पद के लिये सिंबल

भाजपा से रेखा जायसवाल व सपा से शबीला पार्टी से मिला चैयरमेन पद के लिये सिंबल

Sat, 04 Nov 2017 09:58 PM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
भाजपा से रेखा जायसवाल व सपा से शबीला पार्टी से मिला चैयरमेन पद के लिये सिंबल
सरधना।
विज्ञापन

नगर पालिका चेयरमैन पद इस बार ओबीसी महिला के लिए आरक्षित है। चेयरमैन पद के लिए भाजपा और सपा प्रत्याशी उतार रही हैं। सपा ने पूर्व चेयरमैन निजाम अंसारी की पत्नी एवं पूर्व चेयरपर्सन शबीला अंसारी पर भरोसा जताया। सपा नेता अतुल प्रधान ने शनिवार को समर्थकों के साथ शबीला का पर्चा जमा कराया। वहीं, जुलूस निकालकर ताकत का अहसास कराया। मुस्लिम समाज के बडे़ नेता भी नामांकन कराने के दौरान अतुल प्रधान के साथ रहे।

वहीं, दूसरी तरफ भाजपा ने शनिवार को पार्टी का सिंबल रेखा जायवाल को दिया। रेखा जायसवाल पूर्व चेयरमैन केशोराम एवं राजलक्ष्मी के परिवार से ताल्लुक रखती हैं। सरधना की भाजपा कोर कमेटी ने सुशील कुमार, मलखान सिंह, जितेंद्र विश्वकर्मा, वीरेद्र चौधरी, मंगू प्रधान समेत आठ पार्टी कार्यकर्ताओं के नाम भेजे थे। जिसमें रेखा जायवाल को पार्टी हाईकमान ने टिकट दिया। विधायक संगीत सोम की अध्यक्षता में केके पब्लिक स्कूल में आयोजित मीटिंग में रणनीति पर विमर्श किया गया। इस दौरान नगर के गणमान्य लोग शामिल हुए। यहां पर वीरेन्द्र सिंह, सूर्यदेव त्यागी, धनपाल जैन, पंकज जैन, लाखन सिंह, जितेंद्र पांचाल, मंगू प्रधान, मलखान सिंह सैनी, प्रमोद सक्सेना, दीपक शर्मा, जितेंद्र विश्वकर्मा, शैलेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्य बातें
चेयरमैन पद पर पार्टी समर्थित प्रत्याशी को जिताने के लिए सियासी दांवपेच शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed