फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल द्वारा शस्त्र पूजन किया गया।

विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल द्वारा शस्त्र पूजन किया गया।

Sat, 30 Sep 2017 07:23 PM IST
Updated Sat, 30 Sep 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल द्वारा शस्त्र पूजन किया गया।
मवाना।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा चौड़ा कुआं स्थित नगर कार्यालय पर विजयदशमी एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर मंत्रोच्चार के साथ शस्त्र पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूजन कार्यक्रम में कार्यकताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अमर रस्तोगी ने बताया हिंदू धर्म में विजयदशमी से नौ दिन पूर्व ही शक्ति स्वरूपा मां भगवती के विभिन्न स्वरूपों की आराधना शुरू कर दी जाती है। सनातम धर्म में देवी-देवताओं के हाथों में शक्ति स्वरूप खड़ग, त्रिशूल, तलवार, गदा एवं चक्र आदि शस्त्र शत्रुओं के संहार हेतु भगवान धारण किए रहते हैं। प्राचीन परंपरा के अनुसार विजयदशमी के दिन शस्त्रों के पूजन की परंपरा है। 1925 में विजयदशमी के दिन डा. हेडगेवार द्वारा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना की गई। कार्यकर्ताओं ने शस्त्रों को कलावा बांधकर उनका पूजन किया। कार्यक्रम में रिंकू, गौरव, प्रियांशु, विकास, सौरभ शर्मा, आशु त्यागी, मोहित रस्तोगी, महेश आर्य, योगेंद्र रस्तोगी, नवनीत चौहान, सनी बजरंगी, रवि गोला, योगेंद्र जाटव एवं शिखर दुबलिश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed