{"_id":"59cf9efc4f1c1b9f538b50e2","slug":"15067789232-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक सोम ने किया कई गांवो का तूफानी दौरा।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक सोम ने किया कई गांवो का तूफानी दौरा।
Updated Sat, 30 Sep 2017 07:11 PM IST
विज्ञापन
विधायक संगीत सोम ने गांवों का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं
फलावदा। विधायक ठाकुर संगीत सोम ने कहा कि भाजपा जनता से किए वादे को निभा रही है। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।
शनिवार को विधायक ने कई गांवों का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं। ग्राम नैडू के पूर्व प्रधान मनोज ने गांव का रास्ता बनवाने की मांग की। विधायक ने जल्द रास्ता बनवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव से पहले जनता से जो वादे किए थे, पार्टी हाईकमान के आदेशानुसार उनको पूरा किया जा रहा है। विधायक ने लोगों को केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी। फलावदा, दांदूपुर, नैडू व खालिदपुर समेत कई गांवों में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस मौके प्रेम सिंह ब्लॉक प्रमुख, अशोक खेप्पड़ खालिदपुर, मनोज प्रधान नैडू, ब्रजपाल प्रधान नैडू, धर्मपाल प्रधान, धर्मसिंह सैनी, विधायक प्रतिनिधि गौरव भाटी, जिला पंचायत सदस्य विक्की तनेजा, शिव कुमार उर्फ देवा खालिदपुर, हर्ष विश्नोई, विनोद कुमार सैनी मौजूद रहे।
सात दिवसीय शिविर का समापन
मवाना। मवाना खुर्द स्थित रुद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में चल रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सात दिवसीय शिविर का समापन हो गया।
स्वयंसेवकों को सात दिन तक बौद्धिक, कुशलता, दंड योगासन का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता हर्ष चौधरी ने बताया कि संघ 1925 से निरंतर राष्ट्रीय हित में प्रत्येक क्षेत्र में कार्य कर रहा है। उन्होंने संघ के कार्यों के बारे में जानकारी दी। अध्यक्षता पंडित ओमप्रकाश शर्मा मवाना खुर्द ने की। इस मौके पर जिला प्रचारक मनोज, जिला विद्यार्थी प्रमुख सुमित, खंड संचालक डॉ. सुनील, खंड कार्यवाह कृष्णपाल, सह खंड कार्यवाह लोकेश, मंडल कार्यवाह डॉ. संजय, प्रताप, भोजन प्रमुख महेश राणा, सर्व व्यवस्था प्रमुख संजीव कुमार शर्मा मौजूद रहे।