फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मजलिसों का सिलसिला जारी रहा।

मजलिसों का सिलसिला जारी रहा।

Sat, 30 Sep 2017 06:51 PM IST
Updated Sat, 30 Sep 2017 06:51 PM IST
विज्ञापन
मजलिसों का सिलसिला जारी रहा।
मवाना।
विज्ञापन

मुहर्रम की नौ तारीख को सभी अजाखानों में शहादते हजरत अली असगर अलै. बयान की गई।
आज की पहली मजलिस इमामबारगाह दरबारे हुसैनी में सुबह आठ बजे शुरू हुई। जिसमें सोजख्वानी फूल मियां जैदी ने की और मिम्बर से आली जनाब मौलाना अजहर जैदी इमाम जुमा वल जमात शिया जामा मस्जिद ने फजायले अहलैबेत और मसायबे शहीदाने कर्बला बयान किए। इसके बाद एक मजलिस इमाम बारगाह कोटला में हुई। जहां पर मिम्बर से आली जनाब मौलाना नाजिश हुसैन ने खिताब किया। बाद नमाजे जोहर एक मजलिस इमामबारगाह जनाबे जैनब अलै. में हुई। जिसमें मिम्बर से आली जनाब मौलाना अली हुसैन ने खिताब किया।

रात में पहली मजलिस इमामबारगाह कोटला में हुई। जिसमें मिम्बर से आली जनाब मौलाना अथर काजमी ने खिताब किया। इसके बाद एक मजलिस इमामबारगाह हजरत अबू तालिब अलै. मोहल्ला तिहाई में हुई। जिसमें मरसिया ख्वानी सरूर इकबाल ने की और मिम्बर से आली जनाब मौलाना बशारत हुसैन ने फजायल एवं मसायब बयान किए। रात में 10 बजे एक मजलिस इमामबारगाह पंजेतनी शाहपुर गढ़ी में हुई। शबे आशूर होने की वजह से सभी इमामबारगाहों में जरीह मुबारक सजा दी गई और सभी अजाखाने सारी रात खुले रहेंगे। जहां पर सोगवार पूरी रात इबादते करेंगे और जियारत करेंगे। कल इंशा अल्लाह आशूरे जुलूस बाद नमाजे जोहर शाहपुर गढी से शुरू हो जाएगा। यह मुख्य मार्गों से गश्त करते हुए करबला पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed