{"_id":"59ce5b8c4f1c1bbe538b50c5","slug":"150669612119-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान मुक्ति यात्रा के लिए जनसंपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान मुक्ति यात्रा के लिए जनसंपर्क
Updated Fri, 29 Sep 2017 08:15 PM IST
विज्ञापन
फोटो......
सरूरपुर। सरूरपुर गांव में किसानों की एक बैठक हुई। इसमें मुख्य अतिथि किसान नेता सरदार वीएम सिंह ने प्रदेश और केंद्र सरकार को किसान विरोधी करार दिया। उन्होंने किसान मुक्ति यात्रा को सफल बनाने के लिए आगामी 10 अक्टूबर को मेरठ कमिश्नरी पर पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसान, मजदूरों को ऋण माफी के नाम पर ठगा जा रहा है। किसानों को एकजुट होकर सरकार के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। पूर्वी उत्तर प्रदेश से किसान मुक्ति यात्रा का शुभारंभ गांधी जयंती पर किया जा रहा है। जो मेरठ में आगामी 10 अक्टूबर को पहुंचेगी। अध्यक्षता बेदी राम ने की और संचालन राहुल ने किया। कर्ण प्रधान, अमित कुमार, योगेंद्र, रामबीर, जयवीर, विरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।