फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मां भगवती की विशाल शोभयात्रा निकाली

मां भगवती की विशाल शोभयात्रा निकाली

Fri, 29 Sep 2017 08:11 PM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 08:11 PM IST
विज्ञापन
मां भगवती की विशाल शोभयात्रा निकाली
मां भगवती शोभायात्रा का आयोजन
विज्ञापन

बहसूमा। कस्बे में रामनवमी पर मां भगवती की विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में झांकी और बैंड बाजों के साथ कस्बे के कई गली मोहल्ले से होकर गुजरी। कई स्थानों पर यात्रा का स्वागत किया गया7

कस्बे में मुख्य मार्ग स्थित दुर्गा मंदिर से मां भगवती की शोभायात्रा में मुख्य अतिथि पथिक सेना के अध्यक्ष मुखिया गुर्जर ने दुर्गा मां की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किये। मंदिर परिसर में मां के चरणों में यजमान और सारथी बनकर बैठने की बोली का आयोजन किया गया। बहसूमा इतिहास में पहली बार मुख्य यजमान से अधिक सारथी की बोली लगी। मां भगवती की शोभायात्रा कस्बे के मुख्य बाजार, मोहल्ला ठाकुर द्वारा, रानी के हवेली आदि स्थानों से होती हुई वापस बहारले मंदिर पर संपूर्ण हुई। यात्रा में बैंड बाजे की धुन पर भक्तजन मां का गुणगान करते चल रहे थे। वहीं, पीछे मां भगवती मुख्य रथ पर विराजमान थी। युवाओं की टोली नंगे पैर मां का जयघोष करती नजर आयी। कस्बे में कई चौराहों पर भक्तों से जलपान की व्यवस्था की गई। उधर, पुष्प वर्षा भी की गई। इस दौरान लोकेश सिंघल उर्फ पोली, अमित गोयल, रवि शंकर शर्मा, टीटू गर्ग, रविंद्र नागर, विपिन माहेश्वरी, दीपांशु गर्ग, ऋषभ गोयल, प्रिंस, रामअवतार शर्मा, मास्टर ओमवीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed