{"_id":"59ce531c4f1c1bc9538b4f26","slug":"150669396112-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुर में हाईटेंशन लाइन में उठी चिंगारी से तीन बीघा गन्ने की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुर में हाईटेंशन लाइन में उठी चिंगारी से तीन बीघा गन्ने की फसल जली
Updated Fri, 29 Sep 2017 07:35 PM IST
विज्ञापन
सरधना। छुर गांव के जंगल में शुक्रवार दोपहर हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से तीन बीघा गन्ने की फसल जल गई। पीड़ित ने मुआवजे की मांग की है।
गांव के बाबू पुत्र बलजीत के गन्ने के खेत से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। शुक्रवार सुबह तारों से उठी चिंगारी के कारण फसल में आग लग गई। खेतों पर काम कर रहे लोगों ने इसकी सूचना बाबू को दी। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक तीन बीघा फसल जल गई। पीड़ित ने विद्युत निगम के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। एसडीएम कार्यालय में शिकायती पत्र देते हुए मुआवजा भी मांगा।