{"_id":"59ce4f5d4f1c1bcd538b50ca","slug":"15066930019-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री नंगली साहिब में सार योग केन्द्र व तपोवन का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री नंगली साहिब में सार योग केन्द्र व तपोवन का उद्घाटन
Updated Fri, 29 Sep 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
दौराला।
नगली आजड़ गांव स्थित श्री नंगली साहिब धाम में शुक्रवार को सार योग केन्द्र एवं तपोवन केन्द्र का उद्घाटन किया गया। इसके बाद तीन दिन तक चलने वाले कार्यक्रम से पूर्व शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान भजन, कीर्तन, वाटर स्क्रीन शो द्वारा श्री सद्गुरु दर्शन और सत्संग का आयोजन किया जाएगा।
सार योग केन्द्र एवं तपोवन के उद्घाटन से पूर्व नंगली तीर्थ में शोभायात्रा निकाली गई। जिसका जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। इस दौरान महामंडलेश्वर श्री स्वामी रामानंद जी महाराज, डा. स्वामी कमलेश जी महाराज, श्री स्वामी ब्रिजेश भारती जी महाराज समेत सरधना भाजपा विधायक संगीत सोम ने संयुक्त रूप से सार योग केन्द्र एवं तपोवन का उद्घाटन किया। इस दौरान मौजूद गुरुओं ने भक्तों को प्रवचन और सत्संग सुनाया। कार्यक्रम में मौजूद भक्तों ने भक्ति संगीत, भजन संकीर्तन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के संयोजक सार शब्द मिशन प्रबंध समिति के पदाधिकारी स्वामी धर्मानंद जी महाराज ने बताया कि शनिवार सुबह सात बजे सार पथ, सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक और शाम चार से शाम सात बजे तक सार भजन का आयोजन होगा। रात्रि नौ बजे वाटर स्क्रीन शो द्वारा श्री सद्गुरु दर्शन की फिल्म और इसके बाद रुहानी कव्वाली एवं महापुरुषों द्वारा प्रवचन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त रविवार सुबह आठ बजे रामनाम संकीर्तन, सुबह दस बजे संत समागम और दोपहर एक बजे प्रीतिभोज का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में नंगली दरबार के गायक संत शब्द विचारानंद जी, श्री केवल कृष्ण, रविन्द्र भाटिया, संदीप, प्यारेलाल, राजेन्द्र नागपाल, राज एवं लता ने भजनों का गायन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मुख्य बातें
भक्तों की उमड़ी भीड़, तीन दिन तक चलेगा केंद्र पर कार्यक्रम