फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   लश यात्रा निकाली।

लश यात्रा निकाली।

Thu, 21 Sep 2017 07:47 PM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 07:47 PM IST
विज्ञापन
लश यात्रा निकाली।
हस्तिनापुर।
विज्ञापन

प्राचीन जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर में पांडव टीला पर मानस के कल्याणार्थ एवं विश्व शांति हेतु पावन अश्विन नवरात्रि के अवसर पर चार पहर की वैदिक पूजा भव्य कलश यात्रा के साथ शुरूआत हुई। यहां विधायक दिनेश खटीक, गौरव गुर्जर, बालमुकंद बत्रा, गोपाल कुकरेजा, दर्शन भारद्वाज आदि ने पूजा-अर्चना की। कलश यात्रा उधम सिंह चौक के समीप स्थित शिव मंदिर से प्रारंभ हुई। कलश यात्रा का शुभारंभ पूर्व चेयरमैन अरुण कुमार ने किया। यात्रा कस्बे के मुख्य मार्ग, बंगाली बाजार, अंबेडकर मार्केट, सिविल लाइन से होती हुई जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर पहुंची। यात्रा का कई स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। पूजन में मुख्य यजमान थाना प्रभारी ओमवीर सिंह एवं उनकी पत्नी निर्मला देवी रहे। कलश यात्रा दोपहर बाद कस्बे एवं वन जंगल से शुरू होकर प्राचीन पांडेश्वर स्थित जयंती माता शक्तिपीठ पहुंची। यहां मठ पुरोहित ने प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की। धर्मप्रेमियों ने इस अवसर पर पूजन कर धर्मलाभ अर्जित किया। कलश यात्रा में नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन अरुण कुमार, रामपाल, परशुराम, पप्पू, गगन, मनिहार, ब्रह्मपाल, राजकुमार, सुभाष, अमरपाल, सूर्कांत शास्त्री, बल्लभ, रामकुमार परदेसी समेत सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे।

दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारी शुरू
हस्तिनापुर।
महाभारत कालीन नगरी में नवरात्र के पावन अवसर पर चलने वाली पांच दिवसीय दुर्गा पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। रुद्रपुर से आए मूर्तिकार चिंतू विश्वास, प्रताप विश्वास टीम के साथ देवी-देवताओं की मूर्तियां बनाने में जुटे हैं। इन्हीं कलाकारों के हाथों की अनुपम कला से तैयार मूर्तियों को देखने के लिए क्षेत्र के श्रद्धालुओं महोत्सव में पहुंचते हैं। सरकार द्वारा बंगलादेश से आए विस्थापितों को हस्तिनापुर में आवास आदि देकर विस्थापित किया गया था। उसी समय से यहां बसे बंगाली समाज के लोगों ने मां दुर्गा पूजा महोत्सव प्रारंभ किया। लगभग चार दशकों से लगातार यह महोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। 26 अक्तूबर से पांच दिन तक चलने वाले इस महोत्सव में क्षेत्र एवं दूरदराज से आकर हजारों श्रद्धालु मां दुर्गा पूजा महोत्सव में पूजा-अर्चना करते हैं। कस्बे में बंगाली बाजार, बी ब्लॉक एवं बंग्ला एकेडमी में दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस महोत्सव के लिए मूर्तिकार दुर्गा माता, भगवान गणेश, कार्तिक, लक्ष्मी, सरस्वती माता आदि देवी देवताओं की मूर्ति तैयार करते हैं। मूर्तिकार चिंतू विश्वास बताते हैं कि वे कई वर्षों से मूर्ति तैयार करते आ रहे हैं जबकि कोलकाता से भी प्रतिवर्ष यहां मूर्ति तैयार करने के लिए मूर्तिकार आते हैं। सांस्कृतिक विकास कमेटी के अध्यक्ष चंपक साधू ने बताया कि महोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। विधि-विधान के साथ पूजा महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन


एकजुटता से ही समाज का उत्थान संभव
हस्तिनापुर। श्रीकृष्ण मंदिर में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें मुख्य अतिथि प्रांत सह संगठन मंत्री सुदर्शन चक्र महाराज रहे। उन्होंने कहा कि भारत में हिंदू समाज को एकजुट होने की आवश्यकता है। एकजुटता से ही समाज का उत्थान संभव है। विश्व हिंदू परिषद की स्थापना 1964 में गुरु जी गोलवलकर जी द्वारा की गई। तभी से संगठन हिंदू समाज के उत्थान एवं एकजुटता के लिए कार्य कर रहा है। देश की रक्षा एवं देशहित में संगठन द्वारा निरंतर सभायें एवं समाज सेवा कार्य चलता रहा है। सभा का संचालन जिला मंत्री सौरव शर्मा ने किया। सभा में प्रखंड मंत्री अमित ठाका को नियुक्त किया गया। यहां आशू त्यागी, विनय कौशिक, रितिक, राहुल, अभिषेक, अमित, गुड्डू, हर्ष त्यागी, ऋषिपाल, मनीष, दीपांशु विशाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमल वैद्य विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष मनोनीत
हस्तिनापुर। मानव एकता संस्था की बैठक कस्बा स्थित वाल्मीकि मंदिर में हुई। इसमें संस्था के संस्थापक सुनील जैनवाल ने कमल कुमार वैद्य को मानव एकता संस्था का विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष मनोनीत किया है। इस अवसर पर संस्था कार्यकर्ताओं एवं समाजके लोगों ने उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर चंद्रपाल टांक, रामानंद टांक, प्रदीप टांक, अनेमाल पूर्वा, रामपाल टांक, राजेश जलीनवाल सकटू, नरेश टांक एवं समाज के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed