{"_id":"59ba870f4f1c1b2f688b487f","slug":"15053965217-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीने से मना करने मारपीट कर घायल करने का आरोप।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीने से मना करने मारपीट कर घायल करने का आरोप।
Updated Thu, 14 Sep 2017 07:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। गांव नासिरपुर निवासी व्यक्ति ने शराब पीने से रोकने पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है।
गांव नासिरपुर निवासी ओमी पुत्र टिड्ढा ने बताया कि उसके घेर के बराबर में आम का बाग है। उसमें प्रतिदिन गांव के दो लोग शराब पीते हैं। वह उनसे ऐसा करने का पहले भी विरोध जता चुका है। इसके बावजूद वे बीती 13 सितंबर को भी बाग में शराब पी रहे थे। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर ईंट फेंकी। जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद आरोपियों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने उसे सीएचसी भेज दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
कहासुनी के बाद मारपीट की
मवाना। गांव रानी नंगला निवासी दीपक यादव ने बताया कि वह कार में सवार होकर किसी काम से मवाना आया था। हस्तिनापुर रोड स्थित एक बैंक शाखा के निकट गाड़ी पार्क करने की कोशिश की। इसी दौरान बैंक के सफाई कर्मचारी से कहासुनी हो गई। आरोपी सफाई कर्मचारी ने फोन करके अपने साथियों को बुला लिया तथा उसके साथ मारपीट की। वह उसके सात हजार रुपये और कुछ जरूरी कागजात लेकर भाग गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।