फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका के साथ दुष्कर्म के मामले में रातोरात बदल गई तहरीर। अब अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज।

प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका के साथ दुष्कर्म के मामले में रातोरात बदल गई तहरीर। अब अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज।

Sat, 09 Sep 2017 10:51 PM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका के साथ दुष्कर्म के मामले में रातोरात बदल गई तहरीर। अब अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज।
शिक्षिका से दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मवाना।
क्षेत्र के एक ग्राम निवासी प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका ने तमंचे और चाकू के बल पर दुष्कर्म के प्रयास में तहरीर दी। आरोप है कि इस बीच तहरीर बदलकर दो नामजद लोगों के बजाय अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।

ग्राम निवासी प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका मवाना खुर्द बस से उतरकर पैदल गांव की तरफ जा रही थी। इस मामले में शुक्रवार रात पीड़ित शिक्षिका के भाई ने थाने में तहरीर दी। उसने गांव के ही दो युवकों को नामजद किया। उसने कहा कि उसकी बहन को खेत में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास किया गया। वहीं, गले में दुपट्टे का फंदा डालकर जान से मारने का प्रयास किया। पीड़ित ने थाना प्रभारी को घटना की तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने तहरीर फेंक दी। बाद में पीड़ित पक्ष ने विधायक दिनेश खटीक से शिकायत की। इस पर विधायक का फोन आने के बाद थाना प्रभारी ने तहरीर ली थी। इसके बावजूद फिर से तहरीर बदल दी गई। इस मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से अज्ञात एक व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने 376, 330, 307 आईपीसी में रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, तहरीर बदले जाने के संबंध में पीड़ित का कहना था कि पहले संदेह के आधार पर तहरीर दी थी। बाद में अज्ञात के खिलाफ दी। वहीं, इस संबंध में थाना प्रभारी विजय कुमार का कहना है कि उनको नहीं पता कि तहरीर क्यों बदली। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। आरोपी की तलाश में पुलिस लगी है।
विज्ञापन

मुख्य बातें
पुलिस पर तहरीर बदलवाने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed